Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंकन टी-20 लीग के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त 2 भारतीय गिरफ्तार

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने घोषणा की है कि घरेलू ट्वेंटी -20 मैच के दौरान मैच फिक्सिंग के संदेह पर देश की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई द्वारा श्रीलंका में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.आप को बता दें कि श्रीलंका में इस समय घरेलू टी-20 लीग का आयोजन किया जा रहा है.

एसएलसी अधिकारी ने दी जानकारी 

Two Indian citizens arrested in Sri Lanka on suspicions of match-fixing

एएफपी ने एक एसएलसी अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि “शनिवार को डंबुला में एक एससीएल टी -20 लीग गेम के बाद शनिवार को दो भारतीयों  संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे. जिसके बाद इन लोगों मैदान से हटा दिया गया था और उन्हें एसीयू (भ्रष्टाचार विरोधी इकाई) के अधिकारियों और पुलिस को सौप दिया गया था.”

एसएलसी के अनुसार, मैच के दौरान दो पुरुषों को “संदिग्ध व्यवहार करना” और “अपने मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल करना” देखा गया था.

क्रिकेट बोर्ड है इस मामले में सख्त 

मंगलवार को, एसएलसी ने कहा कि “श्रीलंकाई क्रिकेटरों को मैचों को फिक्स करने के लिए कोई भी उनसे संपर्क करने का किसी भी तरह का प्रयास करता है, तो इस मामले में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें ताकि उस पर कदम उठाया जा सके.”

इसके अलावा एएफपी ने बताया कि अधिकारियों ने कहा है कि एससीएल टी 20 लीग, हालांकि एक प्रमुख टूर्नामेंट नहीं है, फिर भी मैच फिक्सर्स को आकर्षित करता है. इस संबंध में, एसएलसी ने आधार और टीम के होटलों में अधिकारियों की तैनाती में वृद्धि की है.

अर्जुन रणातुंगा पहले ही लगा चुके है आरोप 

श्रीलंका के विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणातुंगा ने कहा कि “श्रीलंका की क्रिकेट में भ्रष्टाचार काफी ऊपर तक है और आईसीसी पूरी तरह से मैच फिक्सिंग को रोकने में नाकाम रही है.”

उनके इस बयान के बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना की गई थी. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि बोर्ड इस मामले को लेकर क्या कदम उठाता है.

The post श्रीलंकन टी-20 लीग के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त 2 भारतीय गिरफ्तार appeared first on SportzWiki Hindi.