अफगानिस्तान और आयरलैंड के टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का समापन हो गया है. इस टी-20 सीरीज को अफगानिस्तान की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 2-0 से जीत लिया है.
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेली गई. इस टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग को अपडेट किया है. हम आपकों अपने इस लेख में आईसीसी की अपडेट टी-20 रैंकिंग के बारे में ही बताएंगे.
पाकिस्तान नंबर-1 तो भारत नंबर-2 टीम

बता दें, कि आईसीसी की ताजा अपडेट रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम ने अपना स्थान नंबर-1 पर बनाया हुआ है. पाकिस्तान के 132 रेटिंग अंक है. वही भारत 124 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं अफगानिस्तान की टीम आईसीसी रैकिंग में 8वें स्थान पर पहुंच गई है.
बल्लेबाजों में फिंच तो राशिद गेंदबाजो में नंबर-1

अगर आईसीसी की ताजा अपडेट रैंकिंग में बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात की जाये, तो इसमे ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान एरोन फिंच नंबर-1 पर बने हुए है. फिंच के कुल 842 रेटिंग अंक है.
वहीं आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार स्पिनर राशिद खान भी गेंदबाजो की रैंकिंग में 793 अंको के साथ पहले स्थान पर बने हुए है.
इस प्रकार हो गई है आईसीसी की टीम टी-20 रैंकिंग :
रैंकिंग टीम अंक
1 पाकिस्तान 132
2 भारत 124
3 ऑस्ट्रेलिया 122
4 इंग्लैंड 117
5 न्यूजीलैंड 116
6 साउथ अफ्रीका 110
7 वेस्टइंडीज 106
8 अफगानिस्तान 92
9 श्रीलंका 88
10 बांग्लादेश 77
इस प्रकार हो गई है आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 एरोन फिंच 842
2 फखर जमान 812
3 केएल राहुल 812
4 कॉलिन मुनरो 801
5 बाबर आजम 765
6 ग्लेन मैक्सवेल 761
7 मार्टिन गुप्टिल 747
8 एलेक्स हेल्स 710
9 डीआर्शी शार्ट 690
10 रोहित शर्मा 678
यह है अपडेट टॉप 10 टी20 गेंदबाजो की सूची
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 राशिद खान 793
2 शादाब खान 723
3 इश सोढी 700
4 युज्वेंद्र चहल 685
5 मिचेल सेंटनर 665
6 एंड्रयू टाई 658
7 सैम्युल बद्री 655
8 आदिल रशिद 639
9 इमरान ताहिर 637
10 शाकिब अल हसन 633
इस प्रकार है टॉप-5 ऑलराउंडर की सूची :
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 ग्लेन मैक्सवेल 366
2 मोहम्मद नबी 313
3 शाकिब अल हसन 310
4 जेपी डुमिनी 234
5 मार्लोन सैम्युल्स 222
The post टी-20 रैंकिंग: आईसीसी ने जारी की नई टी-20 रैंकिंग जाने किस स्थान पर है भारत और भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.