Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 विश्वकप 2020 में ये हो सकती है भारतीय टीम की प्लेयिंग इलेवन, जाने कौन होगा विकेटकीपर बल्लेबाज

आईसीसी 2019 विश्वकप के बाद 2020 में टी-20 विश्वकप खेला जाएगा. उस दौरान की भारतीय टीम में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं.

1. रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा सीमित ओवरों के एक शानदार बल्लेबाज हैं. टी-20 में 2 हज़ार रन बनाने वाले रोहित शर्मा टी-20 में 3 शतक लगा चुके हैं. रोहित 2020 में भी भारतीय टीम के एक शानदार ओपनर बल्लेबाज होंगे.

2. केएल राहुल

पिछले कुछ समय में केएल राहुल ने काफी अधिक प्रभावित किया है. इसी वर्ष राहुल ने आईपीएल सीजन में आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी थी. रोहित के साथ केएल राहुल की जोड़ी टी-20 विश्वकप में धमाल मचा सकती है.

3. विराट कोहली(कप्तान)

मौजदा समय में तीनो फ़ॉर्मेट की कप्तानी संभल रहे विराट कोहली 2020 में भी टीम की कमान सँभालते हुए नजर आएंगे. कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए दुनिया के एक शानदार बल्लेबाज हैं.

4. सुरेश रैना 

सुरेश रैना टी-20 के एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं. रैना अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. रैना के पास काफी अनुभव है. वह नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए एक परफेक्ट बल्लेबाज हैं. भारतीय टीम के लिए टी-20 में खेलते हुए वह 134.79 की स्ट्राइक रेट से 1604 रन बना चुके हैं.

5. रिषभ पंत (विकेटकीपर)

युवा खिलाड़ी रिषभ ने बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक में शानदार खेल दिखाया है. इसी वर्ष आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल कर धमाल मचाने वाले पंत के पास बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा करने क्षमता है.

6. मनीष पांडे 

मनीष पांडे एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. भारतीय बल्लेबाजों में आईपीएल में पहला शतक अगर किसी ने लगाया था तो वह मनीष पांडे ही हैं. मनीष पांडे विपरीत परिस्थितियों को समझते हुए अच्छी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं.

7. हार्दिक पांड्या 

टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या ने अपनी एक खास जगह बनायी है. खासकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में पांड्या जबरदस्त नजर आते हैं. पांड्या जहां ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं, तो वहीं गेंदबाजी में भी विकेट निकाल कर दे सकते हैं.

7. कुलदीप यादव 

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी में दिग्गजों को फसाया. विश्वकप के दौरान कुलदीप स्पिन गेंदबाजी के लिए एक शानदार गेंदबाज होंगे.

8. युजवेंद्र चहल 

आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का जादू चलाकर राष्ट्रीय टीम में प्रवेश करने वाले चहल एक शानदार कलाई गेंदबाज हैं. टीम इंडिया चहल को किसी भी हाल में बाहर नही करना चाहेगी. चहल टी-20 आईसीसी रैंकिंग में नंबर 4 पर मौजदू हैं.

9. जसप्रीत बुमराह

अपनी खतरनाक योर्कर से पहचान बनाने वाले जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज हैं. बुमराह 61 टी20 मैचों में 63 विकेट अभी तक ले चुके हैं.

11. भुवनेश्वर कुमार 

भुवनेश्वर कुमार ने जब राष्ट्रीय टीम में डेब्यू किया था. तब उनकी गेंदबाजी की ताकत स्विंग ही थी. मगर इसके बाद भुवनेश्वर ने अपनी गेंदबाजी में रफ़्तार हासिल की और योर्कर जैसी गेंदों को भी अपना हथियार बनाया.

The post टी-20 विश्वकप 2020 में ये हो सकती है भारतीय टीम की प्लेयिंग इलेवन, जाने कौन होगा विकेटकीपर बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.