इंटरनेड डेस्क। दोस्तों, कल सोमवार को भारत अंडर20 और अर्जेंटीना अंडर20 के बीच कोटिफ कप प्रतियोगिता का एक रोमांचक फुटबाल मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबलें में भारत की अंडर 20 टीम ने छह बार की विश्व चैंपियन को हराकर अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। भारत ने ये कारनामा अपने 10 खिलाड़ियों के दम पर ही कर दिखाया। क्योंकि मैच के 54वें मिनट में अनिकेत जाधव को लालकार्ड के कारण बाहर का रास्ता देखना पड़ा। कोटिफ कप टूर्नांमेंट में भारत की अंडर20 टीम ने अर्जेंटीना को 2—1 से हराकर मैदान में एक तहलका मचा दिया। इससे पहले ये दोनों टीमें 1984 में कोलकाता में हुए नेहरू कप में एक—दूसरे के सामनें उतरी थी। 1984 में खेले गए नेहरू कप में भारतीय टीम को 1—0 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय अंडर20 फुटबॉल टीम ने शुरू में इस मैच में पकड़ मजबूत बना कर रखी है। टीम के खिलाड़ी दीपक टांगरी ने मैच के चौथे ही मिनट अपने शानदार हेडर से गोल दाग कर टीम को 1—0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भारत के अंडर 20 के कप्तान अमरजीत सिंह ने के पास एक मौका आया। लेकिन कप्तान उसे गोल में नहीं बदल पाएं।
वो शतकधारी भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में जड़े है सबसे ज्यादा शतक
उसके बाद अर्जेंटीना की टीम ने खूब प्रयास किए लेकिन भारत के खिलाड़ियों ने उसके अपने इरादों में सफल नहीं होने दिया। भारत की और से अनवर अली ने 68वें मिनट फ्री किक के जरिए एक शानदार गोल कर टीम को इस मैच में 2—0 की बढ़त दिला दी।
अर्जेंटीना की अंडर 20 टीम ने मैच के अंतिम समय में एक गोल दाग कर बढ़त को थोड़ा कम करने में कामयाबी हासिल की है। अर्जेंटीना की ओर से गिल ने 72वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इसके साथ ही भारतीय अंडर 20 टीम ने अर्जेंटीना को 2—1 से हरा दिया।