भारतीय महिला क्रिकेट टीम का चयन हो चूका है. बीसीसीआई ने बुधबार को तीन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का चयन किया है. मिताली राज, दीप्ति शर्मा और वेद कृष्णमूर्ति वुधवार 1 अगस्त को बीसीसीआई ने आगामी महिला टी -20 चैलेंजर ट्रॉफी में क्रमश: इंडिया ब्लू, इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन टीमों का नेतृत्व मिताली राज, दीप्ति शर्मा और वेद कृष्णमूर्ति करेंगी.
बीसिसीआई ने 39 महिला खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है. हर टीम में 13-13 खिलाड़ी होंगे. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब घरेलू टूर्नामेंट का हिस्सा होगी. इस टूर्नामेंट का नाम सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्राफी होगा.

यह टूर्नामेंट बैंगलोर में 14 अगस्त और 21 अगस्त के बीच खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान संभालते हुए विश्वकप फ़ाइनल तक पहुँचाने वाली मिताली राज को इंडिया ब्लू टीम का कप्तान बनाया गया है. और प्रतिभाशाली खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को इंडिया रेड की कप्तानी दी गई है. तो वही इंडिया ग्रीन का नेतृत्व करने के लिए वेदा कृष्णामूर्ति को चुना गया है.
स्मृति और हरमनप्रीत खेल रहे किया सुपर लीग

भारतीय टीम की दो सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर इस समय इंग्लैंड में किया सुपर लीग खेल रही हैं. इस वजह से उन दोनों खिलाड़ियों को इस टीम में जगह नहीं मिली है. अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में इन दोनों खिलाड़ियों ने काफी धूम मचाई है. अगर ये दोनों भारत में मौजूद होती, तो दीप्ती शर्मा और वेदा कृष्णमूर्ति की जगह टीम के कप्तान का पदभार सम्भाल रही होती.
इस प्रकार है पूरी टीम
इंडिया ब्लू : मिताली राज (कप्तान), वनिथा वीआर, डी. हेमलता, नेहा तंवर, अनुजा पाटिल, सायमा ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, प्रीति बोस, पूनम यादव, कीर्ति जेम्स, मानसी जोशी, सुमन गुलिया।
इंडिया रेड : दीप्ति शर्मा (कप्तान), पूनम राउत, दिशा कसाट, मोना मेश्राम, हर्लिन देयोल, तनुश्री सरकार, एकता बिष्ट, तनुजा कंवर, शिखा पांडे, शांति कुमारी, रीमालक्ष्मी इक्का, नुजहत परवीन (विकेटकीपर), अदिति शर्मा।
इंडिया ग्रीन : वेदा कृष्णामूर्ति (कप्तान), जेम्मिहा रोड्रिगेज, प्रिया पूनिया, देविका वैद्या, मोनिका दास, अरुणधति रेड्डी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, फातिमा जाफर, सुश्री दिब्यादर्शनी, सुकन्या पारिदा, झूलन गोस्वामी, सजना एस ।
The post महिला टी-20 चैलेंजर ट्राफी के लिए भारतीय महिला टीम की हुई घोषणा, इन 3 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.