अफगानिस्तान के खिलाड़ी क्रिकेट में काफी तेजी से अपना नाम बना रहे हैं। खासकर दुनिया भर में होने वाले टी-20 लीग में उनका प्रदर्शन शानदार होता है। आज हर एक क्रिकेट प्रेमी रशीद खान को अच्छे से जनता हैं। वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी का नाम भी लोगों के के लिया नया नहीं है।
टी-20 ब्लास्ट में नबी का ब्लास्ट

इंग्लैंड की घरेलू लीग टी-20 ब्लास्ट में नबी ने एक धमाकेदार पारी खेली। 7वें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए नबी ने 32 गेंदों में 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। लीसेस्टरशायर फॉक्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 8 छक्के जमाए।
लंकाशायर लाइटनिंग और लीसेस्टरशायर फॉक्स का था मैच

मैनचेस्टर में कल लंकाशायर लाइटनिंग और लीसेस्टरशायर फॉक्स का एक रोमांचक मुकाबला हुआ। लीसेस्टरशायर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी तरफ से सलामी बल्लेबाज एलेक्स डेविस ने 94 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा तीन बल्लेबाजों ने 20 का आंकड़ा पार किया। इन पारियों की मदद से लीसेस्टरशायर की टीम ने 20 ओवर में 190 रन बना दिए।
लंकाशायर की शुरुआत रही खराब
191 रनों का पीछा करने उतरी लंकाशायर टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उनके पहले तीन विकेट 15 रनों पर ही पवेलियन लौट गए। बेन रेने और कॉलिन एकरमेन ने टीम को 92 रनों तक पहुंचा दिया। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज इसी स्कोर पर आउट हो गए। उसी समय नबी पिच पर बल्लेबाजी करने आए।

उस समय टीम को जीत के लिए 55 गेंदों में 99 रनों की जरूरत थी और 5 विकेट शेष थे। इसके बाद मोहम्मद नबी ने ऐसी बल्ले की जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। नबी ने साथी बल्लेबाज अतीक जावेद के साथ मिलकर मात्र 49 गेंदों में 102 रनों की साझेदारी बनाकर टीम को जीत दिला दी। जावेद ने 15 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। इससे साफ हो जाता है नबी किस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे।
The post टी-20 ब्लास्ट: मोहम्मद नबी के ब्लास्ट में उड़ी लंकाशायर लाइटनिंग, मात्र 32 गेंदों में दिला दी टीम को जीत appeared first on SportzWiki Hindi.