बात करें टी-20 मैच की तो इस फॉर्मेट की शुरुआत इंग्लैंड में 2003 में हुई थी. तब क्रिकेट फैंस इस फॉर्मेट को केवल मनोरंजन के तौर पर देखते रहे. अभी तक इस खेल को शुरू हुए 14 साल बीत गए हैं. भारत ने इस टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट की शुरुआत दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ की थी. और पहला ही मैच भारत हार गया था. इसके बाद भारत को 2007 में आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बांग्लादेश से हार कर बाहर का रास्ता देखना पड़ा था.

विश्वकप में मिली हार के बाद टीम की कप्तानी युवा महेंद्र सिंह धोनी को मिली. उसके बाद भारतीय टीम में युवाओं का मौका मिला, जिसके बाद टी-20 वर्ल्डकप का ख़िताब धोनी ने जीत भारत में क्रिकेट को फिर से जीवित किया. उस वक्त भारतीय टीम में अधिकतर युवा बल्लेबाज थे. इसके बाद आईपीएल जैसे टूर्नामेंट का आगाज हुआ.
आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे मे जानकारी दे रहे है, जिन्होने टी-20 में शानदार परियां खेली हैं….
साल 2007 युवराज सिंह ‘डरबन’

हम बात कर रहे हैं साल 2007 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के सुपर-8 मुकाबले की जब भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से हो रहा था. जब टीम का स्कोर 16.4 ओवर में 115-3 हो चुका था. फिर युवराज सिंह बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में उतरे और 16 गेंदों में ही 58 रन की पारी खेल डाली.
इस दौरान उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर के 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए थे. इसके बाद इस खिलाड़ी ने अपना नाम क्रिकेट इतिहास के दिग्गजों में दर्ज करा दिया था.
साल 2014 विराट कोहली ‘ढाका’

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच साल 2014 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 का सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला खेला जा रहा था. भारत को 173 रनों का लक्ष्य मिला था.
इसके बाद मैच में 3.4 ओवर में 39 रन पर रोहित शर्मा के आउट हो गए, जिसके बाद विराट कोहली ने अपनी शानदार पारी खेलते हुए 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाए थे
साल 2007 गौतम गंभीर ‘जोहांसबर्ग’

साल 2007 में टी-20 विश्व कप के दौरान टीम के युवा खिलाड़ियों से जीत की ज्यादा उम्मीद नहीं लगाई जा रही थी. उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे. इस टूर्नामेंट में भारत फ़ाइनल में स्थान बना चुका था. फ़ाइनल में मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था.
इस मैच में गौतम गंभीर ने 54 गेंद पर 75 रन बनाए थे. गंभीर की इस पारी की मदद से भारत ने पहले खेलते हुए 157 रन का स्कोर खड़ा किया. और फिर कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत ने अंतिम ओवर में ये मैच 5 रन से जीत लिया था.
साल 2016 विराट कोहली ‘मोहाली’

साल 2016 में भारत की धरती पर ही वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट खेला जा रहा था. भारत अपना पहला मुकाबला न्यूज़ीलैंड से हार गई थी. भारत का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खेलना था. आस्ट्रेलिया की टीम ने पहले खेलते हुए 161 रन का लक्ष्य दिया.
भारत जब बल्लेबाजी करने उतरा तो जल्द ही 2 विकेट गवां दिए इस समय टीम का स्कोर 37/2 था. इसके बाद विराट कोहली ने 51 गेंद पर नाबाद 82 रन बना डाले. इस शानदार पारी में कोहली ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.
साल 2007 युवराज सिंह ‘डरबन’

साल 2007 में जब आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंच गया था. और भारत का मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया की टीम से होना था.
इस मैच में भारत की शुरुआत ख़राब रही थीं और महज 8 ओवर में 41 रन पर दो विकेट गिर चुके थे. इसके बाद युवराज सिंह बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे और 30 गेंदों में ही 70 बना दिए थे. युवी की इस तूफानी पारी की बदौलत भारत फ़ाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा था और युवराज करोड़ो भारतीयों का हीरो बन गये थे.
The post आईसीसी टी-20 विश्वकप में भारतीय बल्लेबाजो द्वारा खेली गयी 5 पारियां जिससे सदमे में पड़ गये थे विरोधी appeared first on SportzWiki Hindi.