Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- 1 सितम्बर को मुम्बई में होगा एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है जहां अंतिम दौर चल रहा है। भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीन टेस्ट मैच खेल चुकी है। इस टेस्ट सीरीज के खत्म होने के साथ ही एशिया की जंग यानि एशिया कप शुरू होने जा रहा है। एशिया कप के लिए अब धीरे-धीरे भारतीय फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही हैं जहां भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन की तारीख आयी सामने

भारतीय फैंस की एशिया कप को लेकर बेताबी के बीच भारतीय टीम के सेलेक्शन की तारीख सामने आ गई हैं। भारतीय टीम के अंतिम रूप को लेकर हर किसी में उत्साह देखा जा रहा था लेकिन बड़ी खबर मिली है एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन 1 सितंबर को किया जाएगा।

1 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा टीम का चयन

15 सिंतबर से 28 सितंबर त खेले जाने वाले क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन 1 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा। यानि इसी सप्ताह शनिवार को भारतीय सीनियर सेलेक्शन कमेटी की मींटिंग होगी जिसमें टीम का चयन होना है। जहां तक टीम की बात करें तो भारतीय टीम के कई खिलाड़ी तो वही होंगे तो पिछले कुछ समय से लगातार खेल रहे हैं।

कुछ युवा खिलाड़ियों के नाम पर हो सकती है चर्चा

भारतीय टीम की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में रहेगी तो वहीं टीम में महेन्द्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और युजवेन्द्र चहल की वापसी होनी तय है। तो वहीं चतुष्कोणिय सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडे की वापसी तय है। इस बीच चयनकर्ता कुछ ऐसे नामों पर भी चर्चा कर सकते हैं जो पिछले कुछ समय से घरेलु क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को कर्नाटक के मयंक अग्रवाल के नाम पर विचार किया जा सकता है।

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर लगी हैं हर किसी की नजरें

जहां तक भारतीय टीम के एशिया कप के सफर की बात की जाए तो भारतीय टीम इंग्लैंड दौरा 11 सितंबर को खत्म करने के तुरंत बाद ही दुबई के लिए रवाना हो जाएगी। एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच 18 सितंबर को क्वालिफायर टीम के साथ खेलेगी। तो वहीं अपना दूसरा मैच सबसे बड़ी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें लगी हुई हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- 1 सितम्बर को मुम्बई में होगा एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन appeared first on SportzWiki Hindi.