Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: दिनेश चंडीमल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की कप्तानी में इन 15 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी श्रीलंका

एशिया क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को लेकर एशिया की प्रमुख टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। एशिया कप का इस बार का सीजन संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। इस एशिया कप के लिए सभी टीमों ने पूरी तरह से तैयारी करने की ठान ली है।

श्रीलंका की ये हो सकती है संभावित टीम

वैसे अभी तक सभी टीमों की घोषणा तो आने वाले समय में होगी, लेकिन आज हम आपको श्रीलंका की संभावित टीम बताने जा रहे हैं। तो आपको दिखाते हैं श्रीलंका, एशिया कप के लिए किन 15 खिलाड़ियों को दे सकती है जगह.

एंजेलो मैथ्यूज

श्रीलंकाई टीम के सबसे अनुभली खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को इस टूर्नामेंट में कप्तानी दी जा सकती है। एंजेलो मैथ्यूज ऑलराउंडर होने के कारण टीम की कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी की भूमिका में भी नजर आएंगे।

दिनेश चांडिमल (विकेटकीपर)

श्रीलंका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांडिमल अभी तो भले ही प्रतिबंध को झेल रहे हैं लेकिन एशिया कप में इनकी वापसी हो जाएगी। दिनेश चांडिमल पर बड़ी जिम्मेदारी रहेंगी।

कुशल परेरा

श्रीलंका की टीम के छुपे रूस्तम की तरह साबित हो रहे बल्लेबाज कुशल परेरा का पिछले कुछ समय से अच्छा फॉर्म रहा है। कुशल एशिया कप में भी अपने उस फॉर्म को जारी रख सकते हैं।

उपुल थरंगा

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज उपुल थरंगा को श्रीलंका की टीम से कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उपुल थरंगा भले ही निरंतर प्रदर्शन नहीं करते हैं, लेकिन कुछ ऐसा ही उन्हें दिखाना होगा।

 

कुशल मेंडिस

श्रीलंकाई टीम के स्टार बल्लेबाज कुशल मेंडिस की काबिलियत को कभी इनकार नहीं किया जा सकता है। कुशल मेंडिस में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उन्होंने ऐसा कई मौको पर करके भी दिखाया है।

निरोशन डिकवेला

श्रीलंका की मौजूदा टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को सबसे तूफानी बल्लेबाज माना जा सकता है। डिकवेला मौजूदा श्रीलंका टीम के अनुभवी बल्लेबाज बन चुके हैं।

थिसारा परेरा

श्रीलंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा श्रीलंक की टीम के सीमित ओवर की टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं। परेरा लंबे-लंबे शॉट्स खेलने की क्षमता के साथ ही तेज सटिक गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

धनंजय डी सिल्वा

श्रीलंका क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा ने अपनी बल्लेबाजी से बहुत प्रभावित किया है। वो धीरे-धीरे अब श्रीलंका की टीम में तीनों ही फॉर्मेट का हिस्सा बन रहे हैं।

अकिला धनंजय

श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय श्रीलंका की स्पिन ब्रिगेड के प्रमुख गेंदबाज हैं। अकिला धनंजय की गेंदबाजी में बहुत ही विविधता है। और वो इसी कारण से कामयाब हो रहे हैं।

नुवान प्रदिप

श्रीलंकाई टीम की तेज गेंदबाजी की बागडोर नुवान प्रदिप के कंधो पर होगी। नुवान प्रदिप ने अपनी गेंदबाजी से जिस तरह की छाप छोड़ी है वो श्रीलंका के लिए उम्मीद की किरण हैं।

सुरंगा लकमल

हाल ही में वेस्टइंडीज में श्रीलंका के कप्तान बने सुरंगा लकमल इस टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। सुरंगा लकमल नुवान प्रदिप के साथ गेंदबाजी की शुरूआत करते हैं।

दासुन शनाका

श्रीलंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी दासुन शनाका इस टीम के लिए कई मैच जीतने में कामयाब रहे हैं लेकिन कभी निरंतर रूप से प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। इसके बाद भी इनको मौका मिलना तय है।

शेहान जयसुर्या

श्रीलंका के युवा खिलाड़ी शेहान जयसूर्या में भी काबिलियत की कोई कमी नहीं है। इस खिलाड़ी ने स्पिन गेंदबाजी करने के साथ ही बल्लेबाजी में भी हाथ दिखा सकते हैं।

दानुष्का गुनाथिलका

हाल ही में अपने दोस्त के रेप केस में फंसने के बाद दानुष्का गुनाथिलका पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 6 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया है लेकिन इनको एशिया कप की टीम में मौका दिया जाएगा। जहां उनका प्रतिबंध पूरा हो जाएगा।

असेला गुणारत्ने

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर के रूप में कुछ साल पहले जगह बना चुके असेला गुणारत्ने पिछले कुछ महीनों से चोट के कारण टीम से बाहर हैं लेकिन वो एशिया कप में वापसी कर सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018: दिनेश चंडीमल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की कप्तानी में इन 15 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी श्रीलंका appeared first on SportzWiki Hindi.