Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 के लिए 15 सदस्यी सम्भावित भारतीय टीम, ये खिलाड़ी होंगे टीम के कप्तान और उपकप्तान

एशिया कप का 14वां संस्करण 15 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। पिछले संस्करण को छोड़ दें तो यह टूर्नामेंट हमेशा 50 ओवरों का होता आया है। पिछले बार यह टी-20 हुआ था लेकिन इस बार फिर से यह 50-50 ओवरों का होगा। इस बार इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।

एशिया कप में भारत  

भारतीय टीम एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम के साथ ही गत विजेता भी है। इसके साथ ही 1984 में हुए पहले एशिया कप पर भी टीम इंडिया ने ही कब्जा जमाया था। टीम पर इस बार अपने ख़िताब की रक्षा करने की जिम्मेदारी रहेगी। भारतीय टीम के हसिलुए प्रदर्शन की बात करें तो वह शानदार रहा है। इंग्लैंड की वनडे सीरीज छोड़ दे तो भारत ने लगातार अपने विरोधियों को धूल चटाया है।

पाकिस्तान है सबसे बड़ा खतरा 

पाकिस्तान की टीम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। आपको पता हो कि पाकिस्तान में श्रीलंका के खिलाड़ियों पर हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की टीम यूएई में ही अपने घरेलू मैच खेलती है। यही कारण है कि उन्हें परिस्थितियों के बेहतर अनुभव है।

इसके साथ ही पिछले एक सालों में पाकिस्तान की वनडे टीम ने शानदार खेल दिखाया है। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उसने भारत को एकतरफा मात दी थी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम 

इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान और बाकि टीमों को धूल चटाने के लिए भारतीय टीम अपने 15 खिलाड़ियों को भेजेगी। भारत  लिए मध्यक्रम चिंता का विषय है  इसी वजह से वहां कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर फिटनेस की समस्या नहीं रही तो बीसीसीआई  इन 15 खिलाड़ियों को एशिया पर कब्जा जमाने के लिए भेज सकती है:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, केदार जाधव, अम्बाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव 

The post एशिया कप 2018 के लिए 15 सदस्यी सम्भावित भारतीय टीम, ये खिलाड़ी होंगे टीम के कप्तान और उपकप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.