Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के लिए जारी हुई ग्रुप टीमों की लिस्ट, जाने किन टीमो के साथ हैं आपका प्रदेश

रणजी ट्रॉफी का स्वरुप अब और अधिक बढ़ चुका है. 2018-19 सीजन के लिए 9 नयी टीमों को शामिल किया गया है. जिसमें उत्तराखंड और विहार जैसी टीमें शामिल हैं. 9 नयी टीमों के जुड़ने से अब रणजी ट्रॉफी खेलने वाली टीमों की संख्या 37 हो गयी है. इन 37 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है.

9 टीमों की संख्या बढ़ने से इस बार ग्रुप भी बदले नज़र आएंगे. चार ग्रुप में जहां सभी में 9-9 टीमें हैं, वहीं ग्रुप सी में 10 टीमों को रखा गया है. जबकि प्लेट ग्रुप में सभी नयी टीमें शामिल की गयी हैं.

ग्रुप ए और ग्रुप बी से कुल मिलाकर कुल 5 टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. जबकि एक टीम प्लेट ग्रुप से और 2 टीम ग्रुप सी से क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगीं.

प्लेट ग्रुप से जो भी टीम क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी उसे अगले सीजन में प्रमोट कर ग्रुप सी में डाल दिया जाएगा. वहीं ग्रुप सी में जो टीम आखिरी पायदान पर रहेगी उसे प्लेट ग्रुप में पहुंचा दिया जाएगा.

इसी प्रकार ग्रुप सी से क्वालीफाई करने वाली 2 टीमों को ग्रुप ए और ग्रुप बी में भेज दिया जाएगा. जबकि ग्रुप ए और ग्रुप बी में सबसे निचले नंबर पर रहने वाली टीम को ग्रुप सी में कर दिया जाएगा.

रणजी ट्रॉफी 2018-19 की शुरुआत 1 नवंबर से होगी. यह लंबा चलने वाला यह घरेलू टूर्नामेंट 6 फरवरी तक खेला जाएगा. लीग स्टेज के मैच 10 जनवरी तक खेले जाएंगें. वहीं क्वार्टरफाइनल मैच 15 जनवरी से होंगे. जबकि फाइनल मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी तक खेला जाएगा.

एलीट ग्रुप ए

बडौदा, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्णाटक, महाराष्ट्र, मुंबई, रेलवे सौराष्ट्र और विदर्भ.

एलीट ग्रुप बी

दिल्ली, बंगाल, केरला, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हैदराबाद, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडू

एलीट सी

असम, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, ओडिशा, सर्विसेज, राजस्थान, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश.

प्लेट ग्रुप

बिहार, अरुणांचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुद्दुचेरी. सिक्किम और उत्तराखंड

The post रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के लिए जारी हुई ग्रुप टीमों की लिस्ट, जाने किन टीमो के साथ हैं आपका प्रदेश appeared first on SportzWiki Hindi.