इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में हर रोज नए—नए रिकॉर्ड देखने को मिलते है। जैसा कि आपको पता है ही कि 2018 का आधा साल गुजर चुका है। इस साल क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड देखने को मिले है। लेकिन आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने इस साल टी20 में लगाए सबसे ज्यादा छक्के। तो आइए नजर डालिए उन खतरनाक बल्लेबाजों पर..
2018 : इन बल्लेबाजों ने लगाए अभी तक टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में ये भी शामिल
एरोन फिंच : आॅस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज एरोन फिंच ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं। एरोन फिंच ने इस साल अभी तक 9 टी मैच खेले है और इस साल टी20 में सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाने में सफल हुए है। फिंच इस मामलें में टॉप पर है।
कोलिन मुनरो : न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने इस साल अभी तक 9 टी20 मैच खेले है। मुनरो ने इस दौरान टी20 में 396 रन बनाए। मुनरो ने इस दौरान इस साल टी20 में सबसे ज्यादा 30 छक्के जड़े है।
मार्टिन गुप्टिल : न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने इस साल अभी तक 10 टी20 मैच खेले है। गप्टिल ने इस दौरान इस साल अभी तक 24 छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की है।
रोहित शर्मा : भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने इस साल टी20 13 मैच खेले है। रोहित शर्मा ने इस दौरान टी20 भारत की और से सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। रोहित का इस साल टी20 में 100 रन नाबाद बेस्ट स्कोर है।
शिखर धवन : भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने इस साल अभी तक 12 टी20 मैच खेले है। शिखर धवन ने इस साल टी20 में 19 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है।