Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को शायद ही मिले सम्भावित टीम में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे के अंतिम पड़ाव पर है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने का बाद भारत को यूएई में एशिया कप टूर्नामेंट के लिए जाना है। एशिया कप को लेकर सभी टीमों की तैयारी जोर पकड़ रही है।

इन तीन खिलाड़ियों को एशिया कप में शायद ही मिले मौका

एशिया कप के लिए एशिया की टीमें अगले कुछ ही दिनों में एक एक करके अपनी-अपनी संभावित टीम का चयन करेंगी। इसमें भारतीय टीम पर भी हर किसी की निगाहें हैं। वैसे तो भारतीय टीम के कई खिलाड़ी हैं जो निश्चित जगह बनाने में सफल रहेंगे, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं शायद उन पर चयनकर्ता दांव खेलना ना चाहे। तो डालते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों पर नजर जिनको शायद मिलेगा एशिया कप में मौका

सिद्धार्थ कौल

पंजाब के स्टार तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने पिछले दो साल से लगातार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ कौल को हाल में में इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम में वनडे और टी-20 मैचों में डेब्यू करने का मौका मिला।

सिद्धार्थ कौल से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में चयनकर्ता सिद्धार्थ कौल को एशिया कप की टीम में शायद नजरअंदाज भी कर सकते हैं।

मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम का तो लगातार हिस्सा हैं लेकिन सीमित ओवर की क्रिकेट में मोहम्मद शमी अपनी जगह को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं।

मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तो तो प्रभावित किया है, लेकिन इंग्लैंड के दौरे के बाद होने वाले एशिया कप में मोहम्मद शमी को मौका नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि वो सीमित ओवर के फॉर्मेट से लंबे समय से दूर हैं।

सुरेश रैना

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना भारतीय टीम के अहम हिस्सा रहे हैं। हाल ही में अपने घरेलु और आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर सुरेश रैना ने एक बार फिर से वनडे और टी-20 टीम में जगह बनायी।

सुरेश रैना ने भले ही इंग्लैंड के खिलाफ खेलने में सफलता हासिल की, लेकिन जिस तरह से युवा खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं सुरेश रैना को एशिया कम में चयनकर्ता मौका शायद ही देंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को शायद ही मिले सम्भावित टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.