Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 में कई भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, इन 30 खिलाड़ियों का नाम भेज सकती है बीसीसीआई

एशिया कप 2018 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है. इस बार डिफेंडिंग चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा जबकि इससे एक दिन पहले टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का टूर्नामेंट में खेलना तय है जबकि बाकी स्थान के लिए यूएई , सिंगापुर , ओमान , नेपाल , मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी है.

ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ी इस बार टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते है. तो आज हम आप को ऐसे खिलाड़ियों के बारें में बताएँगे, जिन्हें टीम इंडिया के संभावित 30  में चुना जा सकता है.

कई युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

एशिया कप में भारत गत विजेता है. ऐसे में भारत कोई भी बड़ा खतरा नही लेना चाहेगा. लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी है, जिनका हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और वो आने वाले समय में अच्छा कर सकते है.

इस कड़ी में इस बार आईपीएल में यादगार डेब्यू करने वाले मयंक मारकंडे भी है. वही कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल भी है. वही मुंबई के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को भी एशिया कप में मौका मिल सकता है. इसके अलावा राजस्थान के दीपक चाहर को भी टीम में शामिल किया जा सकता है.

एशिया कप के लिए संभावित 30: 

विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मनीष पाण्डेय. मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव,  दीपक चाहर, शुभमन गिल,  अंकित बावने, दिनेश कार्तिक. मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, नितीश राणा, अमित मिश्रा, वाशिंगटन सुंदर, अंबाती रायडू और सिद्धार्थ कौल  

कुछ इस तरह से होंगे मैच 

गुप ए में भारत, पाकिस्तान और क्वालीफायर जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है. टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई मं 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होगा. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर चार के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसके बाद दो टीमों के बीच फाइनल होगा.

The post एशिया कप 2018 में कई भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, इन 30 खिलाड़ियों का नाम भेज सकती है बीसीसीआई appeared first on SportzWiki Hindi.