सितंबर में होने वाले एशिया कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड(बीसीबी) ने प्रारंभिक 31 सदस्यीय टीम की घोषणा करदी है. जिसमें कुछ नए चेहरों शरीफुल इस्लाम, आयेद खलीद अहमद, फज़ल रब्बी को मौका दिया गया है. ये खिलाड़ी बांग्लादेश ए के लिए पिछले कुछ समय से काफी क्रिकेट खेल रहे हैं. बांग्लादेशी
27 अगस्त के बाद होगी फाइनल टीम की घोषणा
एशिया कप के लिए 27 अगस्त के बाद अंतिम 14 या 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच स्टीव रोड्स चाहते हैं कि वह खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताएं इसके बाद ही एशिया कप के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे.

अशरफुल को नही मिली जगह
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी की गयी 31 सदस्यीय टीम में धाकड़ बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल का नाम शामिल नही है. अशरफुल पर पांच साल का लगा बैन इसी 13 अगस्त को समाप्त हुआ है. अशरफुल ने भी एशिया कप के लिए अपने चयन की उम्मीद जताई थी. मगर मौजूदा जारी लिस्ट में उनका नाम नही है.
2013 में लगा था बैन
मोहम्मद अशरफुल एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं. वर्ष 2013 में वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए थे. जिसके बाद अशरफुल पर पांच साल के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बैन लगा दिया गया था. जबकि घरेलू क्रिकेट पर तीन साल का बैन लगा था. इसलिए पिछले दो वर्ष से वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं.

34 वर्षीय मोहम्मद अशरफुल ने बांग्लादेश के लिए 61 टेस्ट और 178 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट में अशरफुल ने 2737 वनडे में 3468 रन बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में 18 और टेस्ट में 21 विकेट लिए हैं.
31 सदस्यीय टीम
मशरफे बिन मुर्तजा, शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, अनामुल हक बिजोय, मुस्फिकुर रहीम, म्ह्म्दुल्लाह रियाद, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, सैफउद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, मोसद्देक हुसैन, लिट्न दास, अबू हैदर रोनी, नज़मुल इस्लाम अपू, मेहदी हसन, मोमीनुल हक़, नुरुल हसन, रूबेल हुसैन, आरीफुल हक़, अबू जायेद राही, नजमुल हुसैन, शरीफुल इस्माइल, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, कमरुल इस्लाम रब्बी, सईद खालिद अहमद, मोहम्मद जाकिर हसन, संजमुल इस्लाम, मोहम्मद मिथुन,फज़ल रब्बी महमूद.
The post एशिया कप 2018: बांग्लादेश ने 31 सदस्यी टीम की किया घोषणा, अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी को नहीं दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.