Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कीया सुपर लीग 2018: 41 चौके और 21 छक्के लगाने के बाद स्मृति मन्धाना ने खेली एक और तूफानी पारी, नॉकआउट में पहुंची टीम

वेस्टर्न स्टॉर्म और लंकाशायर थंडर के बीच कल कीया सुपर लीग का 21वां मैच खेला गया। इस मैच में जीत हासिल वेस्टर्न स्टॉर्म नॉकआउट में पहुँचने वाली पहली टीम बन गई। स्टॉर्म की यह 7 मैचों में 6वीं जीत है।

फिर चमकी मंधाना

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टॉर्म की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज राहेल प्रीस्ट पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गई। इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना का बल्ला एक बार फिर बोला और उन्होंने 25 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली।

उन्होंने टीम की कप्तान हीथर नाईट के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी बनाई। मंधाना अपना अर्द्धशतक पूरा करने से चूक गयीं, लेकिन नाईट ने 50 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्टेफनी टेलर ने भी 37 गेंदों पर 51 रन जड़े।

इन पारियों की बदौलत स्टॉर्म ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बना दिए। लंकाशायर की तरफ से सोफी ने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया।

लंकाशायर के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

186 रनों की बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए लंकाशायर के बल्लेबाजों को साझेदारी बनाने की जरूरत थी, लेकिन एक भी बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई। टीम की शुरुआत काफी खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर 15 गेंदों पर मात्र 8 रन बना पाईं।

टीम की तरफ से एलेनोर थ्रेल्केल्ड ने 33 और सलामी बल्लेबाज निकोल बोल्टन ने 21 रनों के पारी खेली। इसके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 15 के स्कोर को भी नहीं पार कर पाया और पूरी टीम 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह स्टॉर्म ने यह मैच 76 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

कीया सुपर में मंधाना का धमाल जारी

इस टूर्नामेंट में अब तक भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर बोला है। सीरीज के खेले 7 मैचों में उन्होंने 77 की औसत से 387 रन बनाये हैं। जिसमें 2 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 41 चौके और 21 छक्के जड़े हैं।

The post कीया सुपर लीग 2018: 41 चौके और 21 छक्के लगाने के बाद स्मृति मन्धाना ने खेली एक और तूफानी पारी, नॉकआउट में पहुंची टीम appeared first on SportzWiki Hindi.