Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- ये हैं वो 4 कारण जिसकी वजह से सिर्फ और सिर्फ भारत ही बन सकता है एशिया कप का विजेता

संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में कुछ ही दिनों में क्रिकेट एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। 15 सितंबर से 28 सितंबर तक खेली जाने वाले क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय टीम पर हर किसी की नजरें हैं। विराट कोहली की कप्तानी में एशिया कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम को इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

भारतीय टीम को ये चार चीजें बनाती हैं एशिया कप की दावेदार

भारतीय टीम को आखिर क्यों एशिया कप का दावेदार माना जा रहा है इसके पीछे खास वजह है। वैसे पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी इसमें भाग ले रही है, जिसे भी दावेदार माना जा सकता है, लेकिन भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है इसे कुछ चीजें है, जो साबित भी करती हैं। तो आईए डालते हैं उन चार वजहों पर नजर जो भारत को बनाती है दावेदार……

जबरदस्त सलामी जोड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा दौर की सबसे शानदार वनडे टीमों में से एक है। भारतीय वनडे टीम की सबसे बड़ी मजबूती का सबसे बड़ा सबूत है उनकी सलामी जोड़ी यानि रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी।

भारतीय टीम के पास धवन और रोहित के रूप में विश्व की सबसे खतरनाक और शानदार जोड़ी है। रोहित-धवन की जोड़ी अगर एक बात चल पड़े तो किसी भी विरोधी टीम को आसानी से पटखनी दे सकते हैं।

भारत के पास है डेथ ओवर्स की स्पेशलिस्ट जोड़ी

भारतीय टीम की मौजूदा कामयाबी में उनकी गेंदबाजी जोड़ी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का बड़ा खास योगदान रहा है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह मौजूदा वनडे क्रिकेट की सबसे शानदार गेंदबाजी जोड़ी है।

इस गेंदबाजी जोड़ी में खास बात ये है कि ये शुरूआती ओवर्स के साथ ही डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट हैं जो भारत को बेहतरीन बनाते हैं।

कप्तान कोहली की दोहरी मजबूती

भारतीय टीम के पास दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में उनके कप्तान और विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली हैं। विराट कोहली  की कप्तानी में भारतीय टीम सफलता के झंडे गाड़े हैं तो वहीं बल्लेबाजी में तो विराट कोहली के पास कोई तोड़ नहीं है जो भारत को अपने आप में दावेदार बनाती है।

रिस्ट स्पिन जोड़ी का कमाल

भारतीय क्रिकेट टीम की कामयाबी में रिस्ट स्पिन जोड़ी युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस रिस्ट स्पिन जोड़ी न भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ समय में शानदार काम किया है जो एशिया कप में उसी को बरकरार रख सकते हैं।

Kuldeep should meet in the Test team: Toughail

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- ये हैं वो 4 कारण जिसकी वजह से सिर्फ और सिर्फ भारत ही बन सकता है एशिया कप का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.