Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा सकते है विराट कोहली

अपनी प्रतिभाशाली बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाले विराट कोहली मौजूदा समय में भारतीय टीम की सभी फ़ॉर्मेट में कमान संभाल रहे हैं. इसी वर्ष विराट कोहली कुछ रिकॉर्ड्स को तोड़ अपने नाम कर सकते हैं. हम आपको ऐसे ही पांच रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

1. टेस्ट क्रिकेट में 6 हज़ार रन 

66 टेस्ट मैच खेल चुके विराट कोहली अभी तक 5554 रन बना चुके हैं. 6 हजार के आंकड़े तक पहुंचने के लिए विराट को सिर्फ 446 रनों की आवश्यकता है. वह इसे इंग्लैंड में खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान पूरा कर सकते हैं.

2. वनडे में दस हजार रन 

विराट कोहली के बल्ले से अभी तक एक दिवसीय मैचों में 9779 रन निकल चुके हैं. 10 हज़ार तक पहुंचने में वह सिर्फ 221 रन ही पीछे हैं. अभी कुछ समय पहले पूर्व कप्तान धोनी ने वनडे में 10 हजार रन पूरे किए थे.

3. टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक 

मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं. जबकि दूसरे स्थान पर कोहली हैं. स्मिथ 929 अंको के साथ शीर्ष पर हैं. जबकि विराट 903 अंको के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

वनडे में नंबर एक पर काबिज विराट टेस्ट में भी स्मिथ को पीछे करते हुए इस वर्ष नंबर एक पर पहुंच सकते हैं. स्मिथ अगले वर्ष तक कोई टेस्ट नही खलने वाले हैं. इसलिए संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं.

4. फिफ्टी की फिफ्टी 

शतक लगाने में माहिर विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अर्द्धशतकों की फिफ्टी से बस दो अंक ही दूर हैं. वह अभी तक 211 वनडे मैचों में 48 बार अर्द्धशतक लगा चुके हैं.

5. टी-20 में 50 छक्के 

टी-20 क्रिकेट में विराट छक्के लगाने का अर्द्धशतक लगा सकते हैं. अभी तक वह 62 मैचों में 46 छक्के जड़ चुके हैं. वहीं इस दौरान उनके नाम 214 चौके भी दर्ज हैं.

The post 2018 में ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा सकते है विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.