Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: इन 5 खिलाड़ियों को एशिया कप में मिल जाए टीम में जगह तो भारत बन सकता हैं एशिया का सरताज

सितंबर में होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम अपनी बादशाहत को कायम रखने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी. 2016 के एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया का ख़िताब अपने नाम किया था.

भारतीय टीम अभी तक 6 बार एशिया कप की चैंपियन बन चुकी है. वहीं इस बार के एशिया कप के दौरान भारतीय टीम में कुछ नए चेहरे टीम में शामिल किए जा सकते हैं.

5. मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.  इंडिया ए की ओर से खेलते हुए मयंक लगातार रन बना रहे हैं. वह पिछले घरेलू सीजन में अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

मयंक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 42 मैच खेले हैं. जिसमें 49.92 की औसत से 3245 रन बनाए हैं. इस दौरान मयंक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 304 रन रहा है.

4. पृथ्वी शॉ 

अंडर-19 विश्वकप 2018 में भारतीय टीम की कप्तानी कर भारत को ख़िताब दिलाने वाले पृथ्वी शॉ एक परिपक्व बल्लेबाज हैं. वह धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं. पृथ्वी शॉ ने कम समय में ही अपनी शानदार बल्लेबाजी की प्रतिभा को दिखाया है.

14 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके पृथ्वी ने 56.72 की औसत से 1418 रन बनाए हैं. जिसमें 188 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा. पृथ्वी को एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है.

3. दीपक चाहर 

दीपक चाहर ने इसी वर्ष आईपीएल सीजन में मौका मिलते ही अपनी प्रतिभा को दिखाया. जिसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चाहर को मौका मिला और टी-20 के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. चाहर अच्छी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वह गेदबाज ऑल राउंडर के तौर पर टीम में शामिल किए जा सकते हैं.

2. शिवम मावी 

तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अंडर-19 विश्वकप के बाद इसी वर्ष आईपीएल सीजन में भी शानदार गेंदबाजी की. शिवम मावी की तेज रफ़्तार भरी गेंदबाजी में अनुशासन नजर आता है. एशिया कप के लिए मावी को टीम में जगह दी जा सकती है.

1. संजू सैमसन 

23 वर्षीय संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी की क्षमता को आईपीएल के जरिए 2013 में ही दिखा दिया था. वह लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर मध्यक्रम में खेल सकते हैं.

44 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले संजू सैमसन ने अभी तक 2602 रन बनाए हैं. जिसमें 211 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है. मौजूदा समय में भारतीय टीम की समस्या मध्यक्रम बल्लेबाजी में नंबर चार रही है.

The post एशिया कप 2018: इन 5 खिलाड़ियों को एशिया कप में मिल जाए टीम में जगह तो भारत बन सकता हैं एशिया का सरताज appeared first on SportzWiki Hindi.