15 सितंबर से एशिया कप 2018 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है. एशिया कप में इस बार 6 टीमें हिस्सा लेगी. जिसमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान शामिल है. वही एक टीम का फैसला एशिया कप के क्वालीफायर मैचों से होना है.
भारतीय टीम शिया कप की मौजूदा चैंपियन टीम है. आज हम आपकों अपने इस लेख में भारतीय टीम की एशिया कप में मिली पांच सबसे बड़ी जीत के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर भारत की एशिया कप की पांच सबसे बड़ी जीत पर :
256 रन

भारतीय टीम को एशिया कप में सबसे बड़ी जीत हांग कांग के खिलाफ साल 2008 के एशिया कप में मिली है. कराची में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने 256 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. यह जीत भारतीय टीम की भी एशिया कप में सबसे बड़ी जीत है. वही एशिया कप में भी किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है.
116 रन

एशिया कप में भारत ने अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत युएई के खिलाफ दर्ज की है. भारत ने साल 2004 के एशिया कप में युएई की टीम को 116 रन के बड़े अंतर से हराया था. यह मैच श्रीलंका के दाम्बुला मैदान पर 16 जुलाई साल 2004 में खेला गया था.
81 रन

भारतीय टीम की एशिया कप में तीसरी सबसे बड़ी जीत 81 रन की है. भारत ने 81 रन की यह जीत श्रीलंका के खिलाफ साल 2010 के एशिया कप में दाम्बुला के मैदान पर हासिल की थी.
54 रन

एशिया कप में भारत ने अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की है. भारत ने साल 1984 के एशिया कप में पाकिस्तान की टीम को 54 रन के बड़े अंतर से हराया था. यह मैच शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में 13 अप्रैल 1984 को खेला गया था.
50 रन

एशिया कप में भारत ने अपनी अपनी पांचवी सबसे बड़ी जीत श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की है. श्रीलंका की टीम को भारत ने 13 मार्च 2012 को ढाका के मैदान पर 50 रन से हराया था.
The post एशिया कप 2018: 5 मैच जब भारत ने विरोधी टीम को बना डाला था बच्चा appeared first on SportzWiki Hindi.