Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में अब तक टेस्ट में सबसे अधिक विकेट ले चुके हैं ये 5 गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में जहां बल्लेबाजों के लिए विकेट पर टिकना एक चुनौती होती है, तो वहीं गेंदबाजों के लिए भी गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है. हालांकि इस चुनौती का सामना करते हुए इसी वर्ष ये पांच गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में अभी तक सर्वाधिक विकेट निकाल चुके हैं.

5. पेट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेट कमिंस ने शानदार तेज गेंदबाजी की है. कमिंस ने इस वर्ष पांच टेस्ट मैच अभी तक खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30 विकेट निकाले हैं. इस दौरान एक पारी में पांच विकेट उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. जबकि एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो कमिंस ने एक मैच में 9 विकेट लिए हैं.

4. वर्नन फिलेंडर (साउथ अफ्रीका)

साउथ अफ्रीका के फिलेंडर ने इस साल 8 टेस्ट मैचों में 32 विकेट लिए हैं. जिसमें एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट और मैच में 9 विकेट रहा है.

3. केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)

केशव महाराज भारतीय मूल के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं. बाएं हाथ के अर्थोडॉक्स गेंदबाज केशव ने 8 मैचों में 34 विकेट लिए. इस दौरान केशव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ही पारी में 9 विकेट निकालना रहा. जबकि एक मैच में उन्होंने 12 विकेट लिए हैं.

2. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पिछले लंबे समय से इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज बने हुए हैं. एंडरसन ने इस वर्ष अभी तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 35 विकेट लिए. इस दौरान एंडरसन ने एक पारी में 20 रन देकर 5 विकेट लिए. जबकि एक मैच में उन्होंने 9 विकेट लिए हैं.

1. कागिसो रबाडा (साउथ फ्रीका)

साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा इस साल टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं. रबाडा 9 मैचों में ही खतरनाक तेज गेंदबाजी से 46 विकेट ले चुके हैं. ऐसे में रबाडा के आसपास अभी कोई गेंदबाज नज़र नहीं आ रहा है.

दूसरे नंबर पर मौजूद एंडरसन, रबाडा से 11 विकेट पीछे हैं. रबाडा का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट लेना रहा. जबकि एक मैच में उन्होंने सर्वाधिक 11 विकेट लिए हैं.

The post 2018 में अब तक टेस्ट में सबसे अधिक विकेट ले चुके हैं ये 5 गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.