कैरेबियन प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में में गुयाना अमेजन वारियर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिअट्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिअट्स के कप्तान क्रिस गेल का धमाकेदार अंदाज जरूर देखने को मिला, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. इससे पहले गुयाना ने टॉस जीत सेंट किट्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया. जो फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ. गुयाना के गेंदबाजों ने सेंट किट्स को 146 के स्कोर पर ही रोक दिया.
सेंट किट्स की ओर से कप्तान क्रिस गेल ने पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 65 गेंद में 86 रनों की पारी जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल है. हालांकि गेल के अलावा सेंट किट्स का और कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए रन जुटा पाया.
गेल के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर पारी की शुरुआत करने आये एविन लुईस इस बार भी फ्लाप रहे. लुईस 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद टॉम कॉपर और बेन कटिंग भी क्रमशः 15 रन बना चलते बने. इस तरह सेंट किट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई.
#CPL2018 Sohail Tanvir bowls Ben Cutting after being hit for a six the previous delivery, then gives him the double finger!! Shocker! Has to be some sanction from that..kids watching. That said appears anything goes these days pic.twitter.com/vMLpUEdVdb
— Lukesters (@Lukesters) August 9, 2018
गुयाना की ओर से कीमो पॉल ने सबसे अधिक दो विकेट लिए जबकि शोहेल तनवीर, क्रिस ग्रीन और इमरान ताहीर को एक-एक विकेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना की शुरूआत बेहद खराब रही. ओपनर बल्लेबाज ल्यूक रोंची बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए. वहीं चाडविक वॉल्टन सिर्फ 9 रन ही बना पाए.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेमरॉन हेटमायर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए. शेमरॉन ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इस शानदार पारी के लिए शेमरॉन हेटमायर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. आखिर में कप्तान शोएब मलिक 14 रन, जेसन मोहम्मद ने 16 रन और क्रिस ग्रीम 25 रन बनाकर नाबाद रहे.
The post कैरेबियन प्रीमियर लीग 2018: गेल की आंधी पर इस बल्लेबाज का तूफ़ान पड़ा भारी appeared first on SportzWiki Hindi.