जकार्ता
जूनियर विश्व चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की अगुवाई में भारत का मजबूत दल शनिवार को 18वें एशियाई खेलों के गेलोरा बुंग कार्नाे स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में उतरा। हरियाणा के 20 साल के दिग्गज एथलीट नीरज तिरंगा लिए सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे भारतीय खिलाडिय़ों के हाथों में तिरंगे थे और भारतीय दल के निकलने के समय भारत का राष्ट्रगान जन गण मन स्टेडियम में गूंज रहा था।
भारतीय खिलाड़यिों ने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाते हुये अभिवादन किया। जब भारतीय दल गुजरा तो उस समय पूर्व आईओए प्रशासक रणधीर सिंह ने तालियां बजाते हुये खिलाड़यिों का हौंसला बढ़ाया। भारतीय महिला खिलाड़ी ब्लेजर और ट्राउकार में उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस दल में 79 साल की रीता चोक्सी एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किए गए ब्रिज खेल में देश की सबसे उम्रदराका पदक दावेदार के रूप में उतर रही हैं।
भारत ने इन खेलों में 572 एथलीटों सहित कुल 804 सदस्यीय दल उतारा है जो 36 खेलों में भाग लेगा। एशियाई खेलों में दुनिया के 45 देशों से 10,000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं जो कुल 58 खेलों में चुनौती पेश करेंगे।
एशियन गेम्स में पहली बार ई-स्पोटर्स और केनो-पोलो को शामिल किया गया है। लेकिन इन्हें प्रदर्शन खेल के रूप में रखा गया है। यानी, इसमें मेडल इवेंट नहीं होंगे। वहीं, 10 खेल ऐसे हैं जिन्हें पहली बार एशियाड में शामिल किया गया है। ये खेल हैं- पेनकाक सिलात, ब्रिज, कुराश, सैंबो, जि-जुत्सू, स्केटबोर्ड, 3 गुणा 3 बास्केटबॉल, जेट स्की, क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग।
इंडोनेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति माइकल भी गेम्स में उतर रहे
इंडोनेशिया के माइकल बैमबैंग हारटोनो इन गेम्स में ब्रिज खेल में हिस्सा ले रहे हैं। वे देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 78 साल के माइकल की नेट वर्थ 1.17 लाख करोड़ रु. है। 9 साल की इंडोनेशिया की स्केटबोर्डर अलिक्का नोवेरी कायिसा सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, सबसे उम्रदराज मलेशिया की 81 साल की ली हुंग फोंग हैं। वे भी ब्रिज खेल में हिस्सा ले रही हैं।