जकार्ता। एशियन गेम्स 2018 मे भारत को तीसरा पदक मिल गया है। दीपक कुमार ने भारत को जकार्ता में10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल दिलाया है। दीपक 247.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे वहीं चीन के होरन येंग ने एशियन गेम्स के रेकॉर्ड 249.1 के साथ गोल्ड मेडल जीता।
दो सीरीज के बाद भारत के रवि कुमार 103.3 प्वाइंट्स के साथ तीसरी और दीपक कुमार पांचवीं पोजिशन पर थे। तीसरी सीरीज में हर शूटर को पांच -पांच निशाने लगाने थे, जिसमें रवि कुमार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे लेकिन दीपक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर निशाना लगाया।
इससे पहले रविवार को अपूर्वी और रवि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में भारत को कांस्य पदक दिलाया। क्वॉलिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहने वाली चीनी ताइपे की टीम ने गोल्ड मेडल और चीन ने सिल्वर मेडल जीता।
मेडल जीतने के बाद दीपक ने कहा, ;मैं क्वॉलिफिकेशन में भी पीछे था। मैंने उनके शब्दों को याद किया। वह कहते हैं कि आपको अपनी ताकत और सीमायें पता हैं। शुरुआत अच्छी नहीं थी और बीच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका लेकिन मुझे संयम बनाए रखना था।
दीपक पिछले साल ही भारतीय टीम में आए जबकि साल 2004 से निशानेबाजी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि यह पदक शुरुआत भर है । उन्होंने कहा, ;हर कोई यह सोचता है कि उसे क्या मिलेगा। मैने अपने गुरुकुल में सीखा है कि आपको आपका हिस्सा मिल ही जाएगा। दुखी होने की कोई जरूरत नहीं है। जिंदगी बहुत छोटी है । दीपक के माता-पिता ने उन्हें देहरादून में गुरुकुल अकादमी भेजा था। वह धाराप्रवाह संस्कृत बोलते हैं और गुरुकुल से मिली शिक्षा को फैलाने की कोशिश करते हैं ।वहीं दीपिक के मेडल जीतने पर टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर बधाई दी ।
Herald