15 सितम्बर से शुरू हो रहे वन-डे क्रिकेट एशिया कप के मैचों के लिए टिकट बिक्री शुरू हो गयी है. इस बात की अधिकारिक पुष्टि रविवार को हुई और सोमवार यानी 20 अगस्त से मैच के टिकट मिलने शुरू हो गए.
आपको बता दें, 15 सितम्बर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें खेलेंगी. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अबुधाबी और दुबई में खेले जायेंगे. फाइनल सहित कुल 13 मैच इसमें होंगे. 28 सितम्बर को दुबई में फाइनल मैच होगा.

गौरतलब है कि अब तक टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पांच टीमों के नाम सामने आ चुके हैं। दो ग्रुप बनाए गए हैं. भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में अभी तीसरी टीम आनी बाकी है. क्वालीफायर मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीम भारत-पाक के साथ ग्रुप ए में शामिल होगी. ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को रखा गया है.
टिकट का न्यूनतम रेट 20 यूएई दिरहम रखा गया है. यानी करीब 378.88 भारतीय रुपया. वहीं अधिकतम की बात करे तो 750 यूएई दिरहम रखा गया है. यानी इसका रेट 14,207.98 भारतीय रुपया हुआ. यह टिकट लेने के बाद आप बहुत नजदीक से VVIP ट्रीटमेंट के साथ मैच का लुफ्त उठा सकते हैं.

इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात में संस्कृति, युवा और सामाजिक विकास मंत्री तथा अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चेयरमैन शेख नाहयान ने कहा कि “यह संयुक्त अरब अमीरात के लिए गर्व का समय है कि वह एशिया कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. हमारे देश में ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले प्रतिस्पर्धी देशों के लोग रहते हैं. ऐसे में हमें लगता है कि हम इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी पाकर सम्मानित हुए हैं. यह संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है.
The 2018 #AsiaCup schedule is here!
As Asia prepares for a
-packed cricketing showdown, who’ll earn the bragging rights & take home the coveted
? Answers coming soon, on Star Sports! pic.twitter.com/iJTwsRfAu2
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 24, 2018
भारतीय टीम का पहला मैच 18 सितम्बर को क्वालीफायर जीतकर आने वाली टीम से होगा. उसके बाद अगले दिन 19 सितम्बर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला होगा.
ग्रुप चरण के बाद दोनों ग्रुपों से टॉप 2-2 टीमें सुपर 4 में जाएगी. वहां तीन-तीन मुकाबले होने के बाद टॉप 2 टीमों के बीच 28 सितम्बर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
The post एशिया कप 2018 के टिकट मिलने शुरू, रेट इतना सस्ता कि हर कोई जाना चाहेगा, जाने कहाँ से होगा बुक appeared first on SportzWiki Hindi.

-packed cricketing showdown, who’ll earn the bragging rights & take home the coveted
? Answers coming soon, on Star Sports!