Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले शुरू की जुबानी जंग, भारत को फखर जमान ने दी चुनौती

भारत वर्तमान में एशिया कप का चैंपियन है. भारत ने साल 2016 में बांग्लादेश में हुआ एशिया कप जीता था. 15 से 28 सितंबर के बीच युएई में साल 2018 का एशिया कप खेला जाना है. जिसमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एशिया की एक और टीम हिस्सा लेगी.

एशिया कप की छठी टीम का चयन एशिया कप क्वालीफायर 2018 टूर्नामेंट से किया जायेगा. एशिया कप क्वालीफायर 2018 टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग शामिल होगी.

भारत-पाकिस्तान का मैच 19 सितंबर को 

बता दें, कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मुकाबला 19 सितंबर को खेला जायेगा. इस हाई वोल्टेज मुकाबले का दुनियाभर के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है.  इस मैच से पहले पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने एक बड़ा बयान दिया है.

चैंपियंस ट्रॉफी में लगाया गया शतक मेरे लिए खास 

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने डेली एक्सप्रेस को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “मैंने हाल में बहुत से रिकॉर्ड बनाये है और तोड़े है. इस दौरान मैंने कई अच्छी पारियां खेली है, लेकिन अगर आप मेरी कोई यादगार पारी की बात करते है, तो मैं कहूँगा, कि वह भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मैच में खेली गई पारी है. उस मैच में लगाया गया शतक मेरे लिए हमेशा यादगार रहा है.

प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे

पाकिस्तान की तैयारियों को लेकर फखर जमान ने कहा, “हम अच्छा करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयारी कर रहे हैं. हम इंग्लैंड में आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी में दिखाए गए प्रदर्शन को दोहराने में सक्षम हैं. हमारे खिलाड़ी लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे है. मुझे उम्मीद है कि हम पूरे देश की अपेक्षाओं के अनुसार ही प्रदर्शन करेंगे.

बता दें, कि फखर जमान शानदार फॉर्म में चल रहे है. उन्होंने हाल में जिम्बाम्वे में दोहरा शतक भी लगाया था. वही सिर्फ 18 मैचों में एक हजार रन बनाने की खास उपलब्धि भी हासिल की थी.

उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी साल 2017 में 31, 50, 57 और 114 रन की शानदार पारियां खेली थी और बता दिया था, कि वह भविष्य के एक बहुत बड़े बल्लेबाज है.

The post एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले शुरू की जुबानी जंग, भारत को फखर जमान ने दी चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.