इंटरनेट डेस्क। 2018 का आधा साल गुजर गया है। इस दौरान क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। अभी तक वनडे, टेस्ट और टी20 में कई मैच खेले जा चुके है। आज हम आपको इस साल में अभी वनडे किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम दर्ज किए है। उसके बारें में बताने जा रहे है। तो आइए नजर डालिए कि आखिर अब तक वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में कौन सा खिलाड़ी टॉप पर है...
आदिल रशिद : आदिल रशिद इंग्लैंड के आॅलराउंडर खिलाड़ी है। इंग्लैंड के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने वनडे में इस साल 19 मैच खेले है। आदिल रशीद ने इस दौरान वनडे में अब तक सबसे ज्यादा 36 विकेट चटकाए है। आदिल रशिद का वनडे में इस साल 47 रनों पर 4 विकेट बेस्ट बॉलिंग आंकड़ा है। आदिल रशिद इस मामलें अभी टॉप पर विराजमान है।
राशिद खान : अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने 2018 में अभी तक 13 मैच खेले है। राशिद खान ने इस दौरान अभी तक वनडे में सबसे ज्यादा 30 विकेट लेने में सफल हुए है। 24 रनों पर 5 विकेट राशिद खान का इस साल का अभी तक का बेस्ट प्रदर्शन है।
मुजीब उर रहमान : अफगानिस्तान के शानदार गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने इस साल में अभी तक 13 मैचों की 12 पारियों में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। रहमान ने इस दौरान 28 विकेट लेने में सफलता हासिल की है। रहमान का इस साल 50 रनों पर 5 विकेट बेस्ट स्कोर है।
कुलदीप यादव : भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस साल शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। कुलदीप यादव ने इस साल अभी तक 9 वनडे मैच खेले है। यादव ने इस दौरान वनडे में इस साल 26 विकेट चटकाए है। भारत के इस चाइनामैन गेंदबाज का इस दौरान 25 रनों पर 6 विकेट बेस्ट बॉलिंग रिकॉर्ड है।