इंटरनेट डेस्क। जैसा कि आप जानते हो 2018 का आधा साल गुजर चुका है। ऐसे मे क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड देखने को मिले है। लेकिन आज हम आपको 2018 में अभी तक खेले गए टेस्ट मैचों के उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। तो आइए नजर डालिए...
ग्रुप 'D' के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
कुसल मेंडिस : श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने इस साल टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। मेंडिस ने इस साल 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 619 रन बनाए है। मेंडिस ने इस दौरान टेस्ट मैचों में इस साल अभी तक सबसे ज्यादा 7 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है और इस मामलें में टॉप पर है।
भारत के इस बल्लेबाज ने लगाए वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
एबी डीविलियर्स : साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने बल्ले से कई मैच जीताने में कामयाबी हासिल की है। साउथ अफ्रीका के इस तूफानी बल्लेबाज ने इस साल में 7 टेस्ट मैचों की 14 पारियों खेली है और 638 रन बनाए है। एबी ने इस साल अभी तक सबसे ज्यादा 6 छक्के जड़े है।
जेसन होल्डर : वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर ने अपने आॅलराउंडर प्रदर्शन से कई मैच जीताने में टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। होल्डर ने इस साल अभी तक 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 265 रन बनाए है। होल्डर ने इस दौरान 5 छक्के भी लगाए है।
केशव महाराज : अफ्रीकी आॅलराउंडर खिलाड़ी केशव महाराज ने इस साल में अभी तक 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 171 रन बनाने में सफल हुए है। केशव महाराज ने इस दौरान इस साल टेस्ट मैचों 5 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।