Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियन गेम्स 2018: दीपा कर्मकार और दीपिका कुमारी ने किया निराश

जकार्ता
स्टार जिमनास्ट दीपा कर्मकार एशियाई खेलों में जिमनास्टिक की वोल्ट स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाईं। दो साल पहले रियो ओलिंपिक्स में वोल्ट के फाइनल में मामूली अंतर से ब्रॉन्ज मेडल से चूकने वाली त्रिपुरा की यह खिलाड़ी 13.225 स्कोर के साथ क्वॉलिफिकेशन राउंड में आठवें पर रहीं।

दूसरी ओर आर्चरी में दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भी निराश किया। व्यक्तिगत रिकर्व में दीपिका दसवें सेट पर खराब शॉट के कारण 17वें नंबर पर रहीं, जबकि महिला टीम सातवें स्थान पर रही। दीपिका ने दसवें सेट में सिर्फ 19 अंक बनाए। इससे पहले वह लगातार 28 से 30 के बीच स्कोर कर रही थीं। दीपिका ने 72 तीर की स्पर्धा में 649 अंक बनाए।