एशिया कप के लिए भारतीय टीम की अंतिम रूप का इंतजार कर रहे फैंस का आखिरकार इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली है और शुक्रवार को मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम का एशिया कप के लिए चयन होने वाला है। भारतीय टीम के चयनकर्ता जब मुंबई में टीम का चयन करने बैठेंगे तो कई खिलाड़ियों की नजरें वहां पर हैं।

एशिया कप के लिए दिनेश कार्तिक की जगह है दांव पर
क्योंकि टीम चयन में इंग्लैंड दौरे पर शामिल कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है तो कुछ भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। इन सबके बीच भारतीय टीम में पिछले कुछ समय से शामिल किए गए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह भी दांव पर लगी है।

चयनकर्ता दिनेश कार्तिक को कर सकते हैं वनडे टीम से बाहर
घरेलु क्रिकेट के साथ ही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिनेश कार्तिक को पिछले साल ही भारतीय टीम में फिर से जगह मिली और तब से वो लगातार भारतीय टीम में बरकरार रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने इस दौरान जब भी मौका मिला अपने आप को साबित भी किया लेकिन इंग्लैंड दौरे पर दिनेश कार्तिक के बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं हो सका है ऐसे में एशिया कप में दिनेश कार्तिक की जगह को लेकर विचार किया जा सकता है।

निदहास ट्रॉफी के खिताबी जीत के नायक रहे थे दिनेश कार्तिक
श्रीलंका में इसी साल खेली गई निदहास टी-20 त्रिकोणिय सीरीज में भारतीय टीम की तय हार को जीत में बदलने वाले दिनेश कार्तिक इसके बाद टीम के खास खिलाड़ी बन गए थे।
दिनेश कार्तिक ने निदहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत को अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलायी थी। दिनेश कार्तिक के करियर के लिए ये पारी टर्निंग पॉइंट साबित होने वाली थी।

इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगत सकते हैं कार्तिक
इसी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता ने दिनेश कार्तिक को वनडे और टी-20 टीम के साथ ही इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में भी शामिल कर दिया। दिनेश कार्तिक रिद्धीमान साहा की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच खेले और बल्ले से पूरी तरह से नाकाम रहे।
ऐसे में दिनेश कार्तिक की अंतिम एकादश से छुट्टी हो गई और अब उनको उसी फ्लॉप शो के कारण एशिया कप के लिए भी जगह दांव पर लगी हुई है। अब अंतिम फैसला तो कल चयनकर्ता लेंगे लेकिन दिनेश कार्तिक के लिए जगह बचाना मुश्किल नजर आ रहा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- भारत को निदहास ट्राफी जीताने वाले इस स्टार खिलाड़ी को एशिया कप में विराट नहीं देंगे जगह, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.