खेल डेस्क। 2018 के एशियन गेम्स का शुभांरभ जल्दी ही होने जा रहा है। 18वें एशियन गेम्स की शुरुआत 18 अगस्त को होगी और इंडोनेशिया के जर्काता में होने वाले इन एशियन गेम्स का समापन 2 सितंबर को होगा। 2018 के एशियन गेम्स में उद्घाटन सेरेमनी में भारत की और से स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। शुक्रवार को भारत के ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने नीरज चोपड़ा के नाम की घोषणा की।
अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। ये युवा भाला फेंक एथलीट मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भी हैं। नीरज चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में सम्पन्न हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में 86.47 मीटर भाला फेंककर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।चोपड़ा ने 2017 में एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप में 85.23 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 2016 में नीरज चोपड़ा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का दल शुक्रवार को रवाना होगा।
दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में पूर्व भारतीय हॉकी के कप्तान सरदार सिंह ध्वजवाहक बने थे। 2014 में हुए इन एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 36 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।
इन तूफानी बल्लेबाजों के नाम हैं वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड, टॉप में है ये दिग्गज
भारत के खिलाड़ियों ने 2014 में हुए एशियन खेलों में कुल 57 पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। 2018 में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय टीम के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। एशियन गेम्स प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं।