Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे ये 5 युवा भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद है. भारत के पास गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक शानदार है. हालांकि इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह टॉप ऑर्डर और मध्यक्रम के बल्लेबाजों का रन बनाने में असफल होना रहा है. मगर भारत के पास ऐसे पांच बल्लेबाज हैं, जो अगले वर्ष टेस्ट टीम इंडिया में शामिल होने के हक़दार हैं.

5. श्रेयस अय्यर 

मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले कुछ वर्षों से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अय्यर चाहे मुंबई के लिए खेलें यह वेस्ट जोन के लिए या फिर इंडिया ए के लिए. वह अपनी बल्लेबाजी से लगातार रन बना रहे हैं.

श्रेयस अय्यर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 46 मैच खेले हैं, जिसमें 53.90 की औसत से 3989 रन बनाए हैं. इसी वर्ष के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं को अय्यर के बारे में विचार करना चाहिए.

4. मयंक अग्रवाल 

मयंक ने एक घरेलू सीजन की 32 पारियों में 67.56 की औसत से 2162 रन बनाए हैं. जिसमें रणजी, दलीप ट्रॉफी, इरानी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर और सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शामिल है.

मयंक द्वारा बनाए गए यह रनकिसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन हैं. कर्नाटक के ओपनर मयंक पिछले दो सालों से ऐसे ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अभी हाल ही टीम इंडिया ए का इंग्लैंड में दौरा हुआ.

इस दौरान भी मयंक ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जबकि खेले जा रहे अनाधिकारिक साउथ अफ्रीका ए खिलाफ टेस्ट में वह पहले दिन 220 रन बनाकर खेल रहे थे.

3. हनुमा विहारी

 

घरेलू क्रिकेट में आंध्रा के लिए खेलने वाले हनुमा विहारी 61 मैच फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेल चुके हैं. जिसमें विहारी ने 59.51 की औसत से 4940 रन बनाए हैं. पिछले कुछ वर्षों से हनुमा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

वह अपनी पारी को एक बड़े स्कोर की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वह सफल भी हो रहे हैं. टीम इंडिया ए के साथ इंग्लैंड का दौरा करने वाले हनुमा ने अच्छी बल्लेबाजी की. हनुमा, पुजारा की जगह तीन नंबर पर शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं.

2. ऋषभ पंत 

इसी वर्ष आईपीएल सीजन में 600 रन बनाने वाले ऋषभ पंत ने 2016-17 के घरेलू सीजन में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया.

अभी हाल में इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया ए की ओर से खेलते हुए ऋषभ ने शानदार बल्लेबाजी की. इसी कारण ऋषभ को टेस्ट टीम इंडिया में जगह मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत एक सबसे अच्छा विकल्प  हैं.

1. पृथ्वी शॉ 

भले ही पृथ्वी शॉ अभी युवा हों. मगर अपनी प्रतिभाशाली बल्लेबाजी से पृथ्वी ने प्रभावित किया है. अंडर-19 वर्ल्ड 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को जीत दिलाने वाले पृथ्वी शॉ एक उभरते हुए प्रतिभावान बल्लेबाज हैं.

वह लगातार रन बना रहे हैं. पृथ्वी ने 12 मैच फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेले हैं. जिसमें उन्होंने 57.36 की औसत से 1262 रन बनाए हैं. वह अकेले ही मैच को विपक्ष से दूर ले जाने की क्षमता रखते हैं.

The post 2019 तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे ये 5 युवा भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.