Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चुनाव की वजह से भारत नहीं बल्कि इस देश में होगा आईपीएल 2019, बोर्ड ने दिखाई दिलचस्पी

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग आईपीएल का हाल ही में 11वें सीजन का समापन हुआ। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन की समाप्ति के 3 महीनों बाद ही अगले सीजन के लिए तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। बीसीसीआई के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सीजन से पहले सबसे बड़ी चिंता है कि इसका आयोजन कहां कराया जाए।

अगले साल आईपीएल सीजन की मेजबानी लेकर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका उत्सुक

क्योंकि अगले साल यानि 2019 में भारत में लोकसभा चुनाव का आयोजन होना है। ऐसे में अब बीसीसीआई को आईपीएल का अगला सीजन भारत से बाहर किसी और देश में कराने की जरूरत होगी। भले ही बीसीसीआई तो अगले सीजन के आयोजन को लेकर मंथन कर रही होगी लेकिन वहीं क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने देश में आईपीएल के अगले सीजन के आयोजन कराने का संकेत दिया है।

अगले साल आम चुनाव के कारण आईपीएल हो सकता है किसी और देश में आयोजित

क्रिकेट जगत  की सबसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी के साथ ही जबरदस्त सफलता हासिल करने में कामयाब रहा। उसी तरह से बीसीसीआई अगले सीजन को भी ब्लॉकबस्टर बनाना चाहती है। ऐसे में बीसीसीआई भारत से बाहर भी इसी तरह से सफलता हासिल करना चाहती है।

दक्षिण अफ्रीका के कार्यकारी ने जतायी आईपीएल की मेजबानी कराने की इच्छा

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी थैबांग मोरो ने इस बारे में कहा गया है कि

“अगर वो हमें इसका प्रस्ताव देते हैं, तो हमारा आसान जवाब होगा हां।  हम आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी रखते हैं।ये अब तक अटकलें बनी हुई हैं कि जब तक भारत सरकार ने चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन वो किसी तरह से इसे दक्षिण अफ्रीका या दुबई में ट्रासफर कर सकते हैं।”

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका चाहता है अगले साल आईपीएल की मेजबानी

आगे थैबांग मोरो ने कहा कि

“यहां पर एक मुद्दा है कि विकेट कैसे रहेंगे। क्योंकि अगले दो सालों में हम अंडर-19 विश्व  कप की मेजबानी करने जा रहे हैं।  तो ऐसे में क्या हम इस साल इन विकेटो पर राम स्लेम लीग का आयोजन कर पाएंगे? क्योंकि इन विकेटो पर वर्कलोड काफी बढ़ जाएगा। इन सभी चीजों को देखते हुए हमें फैसला करने से पहले संज्ञान देना चाहिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post चुनाव की वजह से भारत नहीं बल्कि इस देश में होगा आईपीएल 2019, बोर्ड ने दिखाई दिलचस्पी appeared first on SportzWiki Hindi.