Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री की जगह अगर यह भारतीय खिलाड़ी हो टीम इंडिया का कोच तो भारत का विश्वकप 2019 जीतना तय

वर्तमान में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री है, लेकिन शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम को इंग्लैंड में 2-1 से वनडे सीरीज में हार मिली है. वही टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम 2-0 से पीछे चल रही है.

बता दें, कि रवि शास्त्री से पहले भारतीय टीम के कोच अनिल कुंबले थे, लेकिन अनिल कुंबले ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से मतभेद के चलते अपने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था.

विराट से चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ था मतभेद 

विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में काफी मतभेद बढ़ गया था, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.

दरअसल कुंबले चाहते थे, कि फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जाए, और यही बात उन्होंने टीम मीटिंग में भी रखी, लेकिन विराट ने अपनी चलाते हुए फाइनल में पहले गेंदबाजी चुनी, और टीम को फाइनल में शर्मनाक 180 रन से हार का सामना करना पड़ा था. फाइनल के एक दिन बाद ही अनिल कुंबले ने अपने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था.

विराट-शास्त्री को बनाना चाहते थे कोच 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भारतीय टीम के नए कोच पद के लिए रवि शास्त्री को चाहते थे. कुंबले के कोच पद में रहने से पहले भारतीय टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री ही थे, भारतीय कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री की अच्छी खासी बॉन्डिंग थी  और खिलाड़ियों को भी उनके काम करने का तरीका पसंद आता था, इसलिए यही कारण था, कि भारतीय टीम ने कोच के रूप में बीसीसीआई से रवि शास्त्री की मांग कर दी थी.

शानदार कोचिंग आँकड़े थे कुंबले के 

कुंबले के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने 17 में से 12 टेस्ट में जीत दर्ज की थी. इस दौरान उनका टेस्ट में जीत का प्रतिशत 70 से भी अधिक रहा छोटे प्रारूपों में भी कुंबले सफल रहे, उनका छोटे प्रारूपों में जीत का प्रतिशत 61.54 था. कुंबले के कोच रहते भारत ने इंग्लैंड-न्यूजीलैंड जैसी टीमों को वनडे सीरीज हराई थी. वही वेस्टइंडीज को उसी के घर पर जाकर टेस्ट सीरीज हराई थी. 

कुंबले कोच रहते हुए दिला सकते थे भारत को विश्व कप 

भारत के लिए कुंबले का कोचिंग करियर बहुत शानदार रहा है. उन्होंने भारत 13 में से को 8 वनडे मुकाबलों में जीत दिलाई थी. अगर शायद वह भारतीय टीम के कोच विश्वकप 2019 में भी रहते, तो जरुर भारतीय टीम साल 2019 का विश्व कप जीत सकती थी.

The post रवि शास्त्री की जगह अगर यह भारतीय खिलाड़ी हो टीम इंडिया का कोच तो भारत का विश्वकप 2019 जीतना तय appeared first on SportzWiki Hindi.