साउथ अफ्रीका टीम आईसीसी विश्वकप में एक मजबूत टीम के रूप में प्रवेश करती है, लेकिन टूर्नामेंट में उसके सफ़र का अंत एक निराशा के रूप में होता है. वहीं साउथ अफ्रीका के शानदार स्पिनर गेंदबाज इमरान ताहिर को विश्वास है, कि उनकी टीम अगले विश्वकप में अच्छा करेगी.
विश्व विजेता टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं इमरान ताहिर

इमरान ताहिर ने स्पोर्ट्स 24 को दिए इन्टरव्यू के दौरान कहा
”मैं अगले विश्वकप की ओर देख रहा हूं. जिसमें साउथ अफ्रीका अच्छा कर सकती है. हमारे पास अच्छी टीम और शानदार खिलाड़ियों का समूह है. वह अंत तक लड़ेंगे और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे. मैं ये भविष्यवाणी तो नहीं कर सकता कि हम विश्वकप जीतेंगे, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि हम सेमीफाइनल तक पहुंच सकते हैं और इसके बाद कुछ भी संभव है.”
इमरान ताहिर ने कहा
”साउथ अफ्रीका के लिए सफ़ेद बॉल क्रिकेट में ट्रॉफी जीतने पर मुझे काफी अच्छा लगेगा. जिन क्रिकेटरों ने मुझ से पहले खेला, जैक कैलिस, मार्क बाउचर और ग्रीम स्मिथ यह सभी खेल के लीजेंड हैं, लेकिन यह अपने क्रिकेट करियर में किसी भी आईसीसी इवेंट के जीत का हिस्सा नहीं बन पाए. मैं भी उन नामों में शामिल हो सकता हूं, लेकिन उम्मीद है कि मैं 2019 विश्वकप खेलने के लिए रहूँगा.”

इमरान ताहिर को लगता है कि वह साउथ अफ्रीका के लिए अभी भी अच्छा कर सकते हैं. इमरान ने कहा
”मुझे टीम में अपनी जगह वापस लेनी होगी. कुछ समय से हमारे तेज गेंदबाज शानदार कर रहे हैं. अगर वह फॉर्म में हैं और अच्छा कर रहे हैं, तो मुझे बाहर बैठ कर उन्हें देखने में कोई समस्या नहीं है. हालांकि, मुझे अभी भी विश्वास है कि मैं अच्छा कर सकता हूं. मुझे आशा है कि मैं कुछ वर्ष और अपने देश के लिए खेल सकता हूं. उम्मीद है मुझे कुछ सफ़ेद गेंद मैच इस वर्ष खेलने को मिल सकते हैं, और अगले वर्ष विश्वकप में अपनी जगह बना सकता हूं.”
The post इमरान ताहिर ने आईसीसी विश्वकप 2019 को लेकर की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.