Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर ज़मान ने की भविष्यवाणी इस देश को बताया विश्वकप 2019 का विजेता

पाकिस्तान के धमाकेदार बल्लेबाज फखर ज़मान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी विश्वकप-2019 जीतने का प्रबल दावेदार बताया है. फखर ज़मान इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह पाकिस्तान के लिए लगातार रन बना रहे हैं.

अभी हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को विश्वकप के लिए एक मजबूत टीम बताया था. हालांकि 2017 में इंग्लैंड में ही चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम एक कड़ी प्रतियोगी टीम है.

ये बोले फखर ज़मान 

स्काई स्पोर्ट्स को दिए इन्टरव्यू के दौरान फखर ज़मान ने कहा ”हम खिताब जीतने इंग्‍लैंड जाएंगे. मुझे लगता है कि हम 2019 विश्‍व कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं, क्योंकि हमारी टीम इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह सुसज्जित होगी. पाक की मौजूदा टीम शानदार है. हाल ही में किया गया प्रदर्शन इसका सबूत है.”

जब फखर से पूछा गया कि कौन सी टीमें पाकिस्तान को चुनौती देंगी. इस पर फखर ने कहा ”इस विश्‍वस्‍तरीय टूर्नामेंट में आप किसी एक टीम को खतरा नहीं बता सकते हो. भारत, ऑस्‍ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड की टीमों में से कोई भी अपने दिन पर जीतने का दम रखती हैं”

आगे फखर ने कहा ”मुझे लगता है कि विश्व कप में हम जो भी मैच खेलेंगे, वह एक अलग चुनौती पेश करेगा और जो टीम उस दिन अच्छा खेलेगी वह विजेता के रूप में उभरेगी”

फखर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भी उत्सुक हैं. वह विश्वकप-2019 के बाद इसमें खेलना चाहते हैं. फखर ने कहा ”मैं अगले साल वर्ल्‍ड कप के बाद इंग्‍लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने को लेकर काफी उत्‍सुक हूं. मेरे प्रतिनिधि पहले ही कई काउंटी टीमों के संपर्क में हैं. उम्‍मीद करता हूं कि अगले वर्ष मुझे इंग्‍लैंड में काउंटी में खेलने का मौका मिलेगा. मुझे लगता है कि काउंटी क्रिकेट खेलने से किसी खिलाड़ी के खेल का विकास होता है और वह अपने क्रिकेट में सुधार कर सकता है.”

The post पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर ज़मान ने की भविष्यवाणी इस देश को बताया विश्वकप 2019 का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.