Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 विश्वकप में ये युवा भारतीय नजर आ सकते हैं मैदान में  

खेल डेस्क। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से खेला गया है। टेस्ट सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच टी20 व वनडे सीरीज खेली गई। इंडिया ने टी20 सीरीज जीती। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने वनडे सीरीज जीतकर भारत के लगातार 10 सीरीज जीतने के सपने को तोड़ दिया। जैसा कि आप लोग जानते हो कि विश्वकप हर चार में खेला जाता है। 2015 में अंतिम विश्वकप खेला गया था। अब 2015 के चार साल बाद यानी की 2019 में क्रिकेट का विश्वकप खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम अभी तैयारियों में लग गई है और अपने युवाओं को वनडे व टी20 सीरीज में काफी मौका दे रही। दोस्तों, आज हम आपको भारत के उन युवा खिलाड़ियों के बारें में बता रहे है, जो 2019 में भारत की और से मैदान में अपने जलवे बिखेर सकते है। तो आइए नजर डालिए...

ऋषभ पंत : दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल के 11वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला ये बल्लेबाज शानदार आक्रामक बल्लेबाज के साथ—साथ एक विकेटकीपर की भूमिका भी निभाता है। ये विकेटकीपर बल्लेबाज भी 2019 के विश्वकप में टीम इंडिया की ओर से मैदान में उतर सकता है।

पृथ्वी शॉ : आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से मैदान में उतरा ये बल्लेबाज अपने डेब्यू सीजन में ही कमाल कर गया। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने 2018 का अंडर19 विश्वकप जीता था।

क्रुणाल पांड्या : आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी आईपीएल में अपने जलवे बिखेर चुके है। पांड्या भी 2019 के विश्वकप में मैदान में नजर आ सकते है।

अंबाती रायडू : 11वें सीजन के आईपीएल के सीजन में ये बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स की और से मैदान में नजर आया। अंबाती रायडू ने इस सीजन में टीम को तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया। ये तूफानी बल्लेबाज भी 2019 के विश्वकप में मैदान में नजर आ सकता है।