Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण 2019 के विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में 2019 विश्व कप की तैयारी में जुट चुकी है. भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे है. भारतीय टीम इस विश्व कप 2019 में लगभग युवा क्रिकेटर के साथ मैदान में उतरेगी. अब इस विश्व कप में टीम की कमान तो विराट कोहली के हाथों में होगी. अब बात करते है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा सीमित ओवरों के मैच में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की. जिन्होंने टीम इंडिया को क्रिकेट के तीनों फार्मेट में नंबर वन बनाया है. धोनी आज के समय में टीम के साथ खड़े है. क्योंकि टीम को धोनी के रहते एक बार और विश्वकप में जीत हासिल करनी है.

इस कारण महत्वपूर्ण है धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में अभी तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे. अभी भी इनकी मौजूदगी में सीमित ओवरों के मैच में इनका जगह कोई नहीं ले सकता. भारतीय टीम में धोनी का 2019 में विश्व कप खेलना तय है.

2019 विश्व कप में इस कारण धोनी की जगह बरक़रार 

महेंद्र सिंह धोनी को वनडे मैचों में काफी अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है. इस खिलाड़ी ने अभी तक कई मैचों में हारे हुए मैच जिताए हैं. धोनी को दवाव में खेलना आता है.

अभी तक धोनी मैच फिनिशर के रूप में जाना जाता है. जिस तरह से धोनी 6 नंबर पर बल्लेबाजी करते है वह काबिले तारीफ है. इस नम्बर पर धोनी को दबाव में खेलना अच्छी तरह आता है. मैच में स्कोर का पीछा करते हुए आखिरी क्षणों तक ले जाकर फिनिश करना आता है.

महेंद्र सिंह धोनी के पास तीन विश्व कप खेलने का काफी बड़ा अनुभव है. इनका यह अनुभव अब 2019 विश्व कप में काम आ सकता है.

वह एक शानदार बल्लेबाज तो हैं ही उसके बाद यह खिलाड़ी एक शानदार विकेटकीपर भी है. धोनी की विकेटकीपिंग काफी तेज है. इस लिए 2019 विश्व कप में धोनी की भूमिका अनिवार्य है. इस तरह से यह खिलाड़ी टीम में मदद कर सकता है.

The post इस कारण 2019 के विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.