बर्लिन। शाल्के फुटबाल क्लब ने अपने मुख्य कोच डोमेनिको टेडेस्को के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस नए करार के तहत टेडेस्को जून, 2022 तक टीम के कोच बने रहेंगे। 32 वर्षीय टेडेस्को का शाल्के के साथ पुराना करार इस साल के समर सीजन में समाप्त हो गया था। उन्होंने क्लब के साथ नए करार की हामी भर ली।

टेडेस्को ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मुझे इस क्लब में सहज महसूस होता है। अपनी टीम के साथ काम करने का आनंद लेता हूं, क्योंकि वे जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं, ताकि हम अपने एथलेटिक विकास को जारी रख सकें।”
The post टेडेस्को ने शाल्के के साथ अपने करार को 2022 तक बढ़ाया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.