Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रन से हराया

खेल डेस्क। जसप्रीत बुमराह (85 रन पर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की सहायता से भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन से शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। मेजबान टीम जोस बटलर की शतकीय पारी के बावजूद 521 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अन्तिम दिन केवल 317 रन पर ही ढेर हो गई।

इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत का खाता खोल लिया है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 22 वीं जीत दर्ज कर ली है।

अन्तिम दिन मेजबान टीम को जीत हासिल करने के लिए 210 रन की आवश्यकता है जबकि उसके पास अभी एक विकेट ही शेष था। इंग्लैंड ये विकेट अंनितम दिन छह रन बनाने के बाद गंवा दिया। भारतीय ऑफ स्पिन गेंदबाज अश्विन ने इंग्लैंड टीम को ये झटका दिया।

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर जोस बटलर और बेन स्टोक्स ही कुछ संषर्घ कर सके हैं। बटलर ने 176 गेंदों पर 21 चौकों की सहायता से 106 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के टूटने के बाद ही इंग्लैंड ने अपने विकेट जल्द ही गंवा दिए।

जसप्रीत बुमराह ने जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद पांड्या ने स्टोक्स को स्लिप में लोकेश राहुल के हाथों कैच करा कर पवेलियन की राह दिखाई। मेजबान टीम ने अपना नौवां विकेट 291 के स्कोर पर गंवा दिया।

इसके बाद लग रहा था कि भारतीय टीम चौथे ही दिन मैच जीत जाएगी, लेकिन आदिल रशीद और जेम्स एंडरसन ने भारतीय टीम की जीत को पांचवें दिन तक टाल दिया।

भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 85 रन पर पांच विकेट हासिल किए। जबकि इशांत शर्मा ने 70 रन पर दो विकेट और मोहम्मद शमी ने 76 रन पर एक विकेट झटका। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 22 रन पर एक विकेट हासिल किया।