Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रतिबंध के बाद चंदीमल की श्रीलंका टी20 टीम में वापसी

कोलंबो
 श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल ने खेल भावना का उल्लंघन के लिए प्रतिबंध झेलने के बाद आज टी20 टीम में वापसी की। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार चंदीमल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टी20 के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। चंदीमल दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और पहले चार एकदिवसीय मैचों में नहीं खेल पाए थे। पांचवां और अंतिम वनडे रविवार को होगा लेकिन चंदीमल को इसके लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

चंदीमल, श्रीलंका के कोच चंडिका हथुरासिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिंघे पर वेस्टइंडीज के खिलाफ जून में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दो घंटे तक मैदान पर उतरने से इन्कार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने प्रतिबंध लगाया था। इससे ठीक पहले चंदीमल पर गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। श्रीलंका के कप्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट तथा इसके बाद दो अन्य टेस्ट और चार वनडे के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

श्रीलंका की टी20 टीम इस प्रकार है : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दासुन शानाका, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, उपुल थरंगा, कुसाल मेंडिस, तिसारा परेरा, शेहान जयसूर्या, शेहान मदुष्का, लाहिरू कुमारा, दिनेश चंदीमल, अकिला धनंजय, जेफरी वंडारसे, लक्ष्मण संदाकन और बिनुरा फर्नांडो।