क्रिस गेल का नाम दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में आता है. क्रिस गेल मैदान पर अपने लम्बे-लम्बे छक्कों के लिए पहचाने जाते है. टी-20 क्रिकेट आने के बाद से वह और ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज हो गये है.
टी-20 क्रिकेट के कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड यूनिवर्सल बॉस ने अपने नाम किये हुए है. वह हर साल आईपीएल में आकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का खूब मनोरंजन करते है. वह आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी है.
क्रिस गेल ने खुद को बता डाला टी-20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

इसी बीच क्रिकट्रेकर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जब यूनिवर्सल बॉस से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया, कि दुनिया का सबसे अच्छा टी-20 बल्लेबाज कौन है, तो इसके जवाब में क्रिस गेल ने कहा,
“मैंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट भी खेला है, लेकिन मुझे लगता है, कि अगर टी-20 क्रिकेट के सबसे अच्छे खिलाड़ी की बात करे, तो इसमें, मेरा मतलब क्रिस गेल का ही नाम आता है. मुझे लगता है, कि अब तक टी-20 क्रिकेट का सबसे अच्छा खिलाड़ी क्रिस गेल है, आप बताइए क्यों है ना?
टी 20 क्रिकेट में कोई बहस नहीं है, कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन है. टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में यह बहस होनी चाहिए. टी-20 क्रिकेट का मैं सबसे अच्छा खिलाड़ी हूं और इस बात का सबूत है, कि मैं यूनिवर्सल बॉस हूं, मैं सबसे महान हूं!”
बता दें, कि यूनिवर्सल बॉस ने यह इंटरव्यू अपने चेहरे पर एक मुस्कान के साथ दिया.
हैरान करने वाले है टी-20 क्रिकेट में आँकड़े

बता दें, कि यूनिवर्सल बॉस के टी-20 क्रिकेट में हैरान कर देने वाले आँकड़े है. वह दुनियाभर की टी-20 क्रिकेट लीग मिलाकर 336 टी-20 मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 40.77 की शानदार औसत से 148.44 के स्ट्राइक रेट से 11574 रन बनाये है. वह अबतक 21 शतक व 71 अर्धशतक टी-20 क्रिकेट में लगा चुके है. क्रिस गेल के नाम टी-20 क्रिकेट की 175 रन की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है.
The post क्रिस गेल ने इन्हें बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.