पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक वापसी के बाद से तो लगातार छाए हुए हैं। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक का खासकर टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में तो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं।

शोएब मलिक की एक और उपलब्धि, टी-20 क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे
उसी तरह से शोएब मलिक ने अपने टी-20 करियर में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शोएब मलिक इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं जहां पर वो गुयाना अमेजन की कप्तानी कर रहे हैं। इस लीग में बारबडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में शोएब मलिक ने अपने टी-20 करियर में 8 हजार रन के आंकड़ो को हासिल किया।

टी-20 ओवर ऑल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में चौथे बल्लेबाज बने मलिकशोएब मलिक की टीम गुयाना अमेजन को बारबडोर ट्राइडेंट्स के हाथों 30 रन की हार का सामना करना पड़ा लेकिन कप्तान शोएब मलिक ने 30 गेंदो में 38 रनों की पारी खेल अपने टी-20 करियर के 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। विश्व क्रिकेट में ओवर ऑल टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में 8 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले वो चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा किरोन पोलार्ड( 8225), ब्रेंडन मैकुलम (9188) और क्रिस गेल (11575) रन के साथ टॉप पर हैं।

विराट कोहली और सुरेश रैना को छोड़ा काफी पीछे
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस धाकड़ बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है तो वहीं हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल टी-20 करियर में भी 2 हजार रन का आंकड़ा छुआ था। मलिक के अब टी-20 के ओवरऑल क्रिकेट में 8034 रन हो गए हैं और वो भारतीय टीम के सुरेश रैना और विराट कोहली से आगे हैं। सुरेश रैना के जहां टी-20 क्रिकेट में 7929 रन बनाए हैं तो वहीं विराट कोहली के नाम 7744 रन हैं।
वैसे सुरेश रैना और विराट कोहली भले ही शोएब मलिक से पीछे हो लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि जहां भारतीय खिलाड़ी विश्व क्रिकेट की दूसरी टी-20 लीगों में हिस्सा नहीं लेते हैं वहीं शोएब मलिक पूरे क्रिकेट जगत में टी-20 क्रिकेट लीग का हिस्सा होते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट कोहली को काफी पीछे छोड़ते हुए शोयब मलिक ने बनाया टी-20 में एक और विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.