रोहित शर्मा यह एक ऐसा नाम है, जिन्होंने सीमित ओवरों के खेल में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए है. इनको सीमित ओवरों के खेल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है. रोहित शर्मा ने बड़ी टीमों के खिलाफ आतिशी पारी खेली है.
इस खिलाड़ी का बल्ला अभी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खूब चला इस वनडे और टी-20 दोनों ही फार्मेट में इस खिलाड़ी ने शतक ठोंक दिया. लेकिन रोहित को इंग्लैंड की धरती पर हो रही पांच टेस्ट मैच की सीरिज के 3 मैचों में मौका नहीं दिया गया था. इस बल्लेबाज का टेस्ट औसत कुछ खास नहीं है.
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में नहीं चला था इस खिलाड़ी का बल्ला

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित को मौका दिया गया था, लेकिन यह खिलाड़ी इस मौके में सफल नहीं हो पाए. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में रोहित को शामिल करके खतरा नहीं लिया गया. इससे पहले जिस तरह से पहले दो टेस्ट मैच भारतीय टीम को गंवाने पड़े और बल्लेबाजी सफल नहीं रही. इस कारण से रोहित शर्मा की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है.
रोहित शर्मा और मार्टिन गुपटिल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : स्कॉट स्टाइरिस

कर्नाटक प्रीमियर लीग 2018 के लांच के दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए, स्टायरिस ने रोहित शर्मा के टेस्ट मैच में वापसी के नजरिए के बारे में और उनके छोटे फार्मेट के क्रिकेट कैरियर पर अपना विचार व्यक्त किया.
उन्होंने कहा, कि
“मुझे नहीं लगता की पुजारा की टेस्ट क्रिकेट को लेकर कोई आलोचना करनी चाहिए. क्योंकि वह उसी खेल का खिलाड़ी है. वह सफेद बॉल के खेल में ज्यादा सक्षम नहीं है. सभी खिलाड़ी एक जैसे नहीं होते है, जो जहाँ पर अच्छा खेलता है उसके लिए वह स्थान उचित है.”
स्टायरिस ने कहा, कि “रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल ये दो खिलाड़ी व्हाइट-बॉल के मैच में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में आते है. लेकिन यह दोनों क्रिकेट के दुसरे फ़ॉर्मेट के भी अच्छे खिलाड़ी है.”
The post विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को स्टाइरिस ने बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ वनडे और टी-20 बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.