पिछले कई दिनों श्रीलंका की सरजमीं पर मेजबान श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच आमना-सामना हो रहा है जिसका समापन मंगलवार को मेजबान टीम श्रीलंका ने जीत के साथ किया। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस दौरे का अंतिम मैच एकमात्र टी-20 मैच के साथ हुआ जहां बेहद ही लॉ स्कोरिंग मैच में श्रीलंका ने रोमांचक जीत दर्ज की।

रोमांचक लॉ स्कोरिंग टी-20 मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद दोनों ही टीमों के बीच एकमात्र टी-20 मैच कोलंबो में खेला गया जहां मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका पहले खेलते हुए केवल 98 रनों के स्कोर पर ही आउट हो गए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम आसानी से स्कोर चेज नहीं कर सकी और गिरते-पड़ते 16 गेंद रहते 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर सकी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बना सकी केवल 98 रन
इस एकमात्र टी-20 सीरीज के मैच में श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना बहुत ही खराब साबित हुआ और लगातार अंतराल में झटके लगते रहे। पूरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया और पूरी टीम केवल 16.4 ओवर में 98 रनों पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए।

खराब शुरूआत के बाद धनंजय-चांडिमल ने लंका को संभाला
श्रीलंका के लिए दक्षिण अफ्रीका के द्वारा दिया गया 99 रनों का लक्ष्य बहुत ही आसान नजर आ रहा था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपने पहले ही ओवर में श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को केवल 6 रन के स्कोर पर ही पैवेलियन पहुंचा दिया। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा और दिनेश चांडिमल ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े और जीत के करीब ले आए ।

आखिर में चांडिमल ने दिलाई 3 विकेट से जीत
फिर जैसे ही डी सिल्वा आउट हुए दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए मेजबान टीम के 88 रनों के स्कोर पर 7 विकेट झटक लिए। लेकिन दिनेश चांडिमल ने धेर्य का परिचय देते हुए इसके बाद अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया। चांडिमल ने नाबाद 36 रन बनाए तो वहीं धनंजय ने 31 रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका एकमात्र टी-20: रोमांचक मैच में मेजबान श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात appeared first on SportzWiki Hindi.