इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोट के चलते टी-20 ब्लास्ट में सर्रे के फाइनल ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि रॉय अपने चोट के जिम्मेदार खुद हैं, जिस तरीके से रॉय चोटिल हुए है उसे जान आपको भी यकी नहीं होगा. बता दें, यह दिग्गज खिलाड़ी चहरे पर लगी चोट के कारण नहीं खेल पायेगा.
कैसे हुए चोटिल

हैम्पशायर के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद निराश हुए रॉय ने ड्रेसिंग रूम में अपना बल्ला जमीन पर पटक दिया जो कि पलटकर उनके ही चेहरे पर जा लगा.
रॉय इस वाकये से काफी शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा, “मैं काफी शर्मिंदा हूं और अपने साथियों और फैंस से माफी मांगता हूं.”
अब वाजिब है की इस तरफ से चोटिल होने का मलाल तो हर क्रिकेटर को रहेगा.
रॉय ने आगे कहा, “गुरुवार शाम के मैच में आउट होने के बाद मैने अपना बल्ला गुस्से में जमीन पर फेंका. मैं इससे पहले कभी भी इतना प्रेरित और सकारात्मक नहीं रहा हूं. और मैं आपको ये भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी गलतियों से सीखूंगा क्योंकि मैं ही अपना सबसे बड़ा समीक्षक हूं. आगे इस तरह की गलती करने से बचना चाहूँगा.”
गौरतलब है कि सर्रे शुक्रवार को ग्लेमोर्गन के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी. सर्रे को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है. रॉय के बाहर होने से सर्रे टीम को तगड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर स्कॉट बॉर्थविक पहले ही कलाई में चोट के चलते पहले ही टीम से बाहर हो गए हैं, ऐसे में अहम मुकाबले से पहले रॉय का बाहर होना सर्रे को भारी पड़ सकता है.
The post नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट: चोट के कारण फाइनल ग्रुप मैच से बाहर हुए जेसन रॉय appeared first on SportzWiki Hindi.