Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्लॉयड पिंटो: बड़ी टीमों के खिलाफ खेलकर भारतीय अंडर-20 टीम का होगा विकास

नई दिल्ली। वेनेजुएला की अंडर-20 टीम के खिलाफ सीओटीआईएफ टूर्नामेंट में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय अंडर-20 टीम की मुख्य कोच फ्लॉयड पिंटो ने माना कि बड़ी टीमों के विरुद्ध खेलकर उनकी टीम का विकास होगा। स्पेन के वालेंसिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के पहल मैच में भारत का सामना वेनेहुएला से होगा।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की आधिकारिक वेबसाइट ने पिंटो के हवाले से बताया, “एक प्रतियोगिता में वेनेजुएला जैसी टीम का सामना करना हमारे बहुत बड़ी चुनौती है और यह हमें बेहतर हाने का मौका देता है। हम इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्तर की टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव हासिल करेंगे।”

पिंटो ने कहा, “वेनेजुएला का सामना करना हमारे आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसके कारण तेजी से खिलाड़ियों का विकास होगा।” टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत ने मर्सिया और मॉरिटानिया की अंडर-20 टीम के खिलाफ दोस्ताना मैच खेला जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। वेनेजुएला के बाद भारत का सामना अर्जेटीना से होगा।

पिंटो ने कहा, “लड़कों ने मॉरिटानिया के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की लेकिन विपक्षी टीम ने शारीरिक रूप से बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने पहले हाफ में बढ़त बना ली और हमने भी उन पर लगातार दबाव बनाया। हम मैच को बराबरी पर खत्म कर सकते थे लेकिन अंतिम क्षणों में हम गोल खा गए।”

The post फ्लॉयड पिंटो: बड़ी टीमों के खिलाफ खेलकर भारतीय अंडर-20 टीम का होगा विकास appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.