स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेली जार जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 19 रन से हराकर इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज में बांग्लादेश टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को मैच जितवाया है। अंतिम और निर्णायक मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस विशाल लक्ष्य का पिछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट खोकर केवल 135 रन ही बना पाई।
लेकिन मैच के समय बारिश आने इस मैच का परिणाम डकवर्थ ल्युइस नियम के हिसाब से बांग्लादेश को विजेता घोषित किया गया। इस मैच के लिए लिटन दास को उनकी शानदार 61 रनों की पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस सीरीज में अपने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अंतिम मैच में बांग्लादेश टीम की सलामी जोड़ी तमीम इकबाल और लिटन दास ने महज 4.4 ओवरों में ही 61 रन बनाकर शानदार शुरुआत दी और इसके बाद कप्तान शकिब अल हसन ने 22 गेंद पर 24 रन बनाए और महमदुल्लाह ने 20 गेंदों में 32 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा किया।
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके वेस्टइंडीज टीम के तीन खिलाड़ियों को 32 रन पर पवेलियन लौट दिया। इन दोनों टीमों ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की वनडे,टेस्ट और टी20 सीरीज खेली थी। इसमें से वेस्टइंडीज केवल टेस्ट सीरीज ही जीत पाई और वनडे और टी20 सीरीज बांग्लादेश जीतने में कामयाब रही। अगर टी20 का इतिहास देखा जाए तो वेस्टइंडीज की टीम को हराना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं है। लेकिन इस सीरीज में बांग्लादेश ने उस इतिहास को बदलकर दिखाया है।
Herald