Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अचानक भारतीय टीम के इस अनुभवी दिग्गज खिलाड़ी ने लिया टी-20 क्रिकेट से संन्यास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम की एक अनुभवी दिग्गज खिलाड़ी ने टी-20 क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है.

झूलन गोस्वामी ने किया संन्यास का ऐलान 

22 अगस्त बुधवार को भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टी-20 क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. झूलन गोस्वामी ने 6 जनवरी साल 2002 में अपने  क्रिकेट करियर का आगाज किया था.

झूलन गोस्वामी ने टी-20 क्रिकेट से ही सिर्फ संन्यास लिया है. वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलना जारी रखेगी. झूलन गोस्वामी को विश्व की सबसे तेज महिला गेंदबाज भी माना जाता है. झूलन गोस्वामी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज भी रह चुकी है. झूलन गोस्वामी ने भारतीय टीम को अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से कई मैच जीताये हुए है.

झूलन के संन्यास की पुष्टि बीसीसीआई ने भी की 

बता दें, कि भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के संन्यास की पुष्टि बीसीसीआई ने भी अपने अधिकारिक महिला बीसीसीआई अकाउंट से एक ट्वीट करके की है.

बीसीसीआई के महिला ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा गया है, कि “झूलन गोस्वामी ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.”

 

 

68 टी-20 मैच खेले है झूलन ने 

35 वर्षीय झूलन गोस्वामी पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के चकदाहा कस्बे की रहने वाली है. उन्होंने 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. झूलन गोस्वामी ने साल 2006 में अपना पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. उन्हें वर्ष 2007 में आईसीसी की वर्ष की महिला क्रिकेटर भी चुना गया था. झूलन गोस्वामी ने दस टेस्ट मैचों में 40 विकेट लिए है.

वही 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में झूलन गोस्वामी ने 21.94 की औसत से 56 विकेट लिए हैं. वनडे क्रिकेट के झूलन गोस्वामी ने 169 मैच में 21.77 की औसत के साथ 203 विकेट लिए है.

The post अचानक भारतीय टीम के इस अनुभवी दिग्गज खिलाड़ी ने लिया टी-20 क्रिकेट से संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.