Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेडी टी-20 : अफगानिस्तान ने आयरलैंड से जीती सीरीज

Brady T20: Afghanistan win series from Ireland

ब्रेडी (आयरलैंड), 23 अगस्त; युवा बल्लेबाज हजरातुल्लाह जेजई (82) के लगातार दूसरे तूफानी अर्धशतक के बाद राशिद खान (17/4) और मुजीब उर रहमान (17/3) की बदौलत अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 81 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अफगानिस्तान की यह सातवीं टी-20 जीत है। सीरीज का तीसरा मैच इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान ने यहां ब्रेडी क्रिकेट क्लब मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर आयरलैंड को 15 ओवर में 79 रन पर ढेर कर दिया।

आयरलैंड के लिए विलियम पोटरफील्ड ने 23 गेंदों पर सर्वाधिक 33 और कप्तान तथा विकेटकीपर गैरी विल्सन ने 22 रन का योगदान दिया। मेजबान टीम के बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

अफगानिस्तान की ओर से राशिद और मुजीब के अलावा फरीद अहमद, आफताब आलम और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने हजरातुल्लाह जेजई (82) के लगातार दूसरे तूफानी अर्धशतक के दम पर आठ विकेट पर 160 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

जेजई ने 54 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के उड़ाए। उनका यह दूसरा अर्धशतक है। वहीं कप्तान असगर स्टॉनिकजई ने 37, नजीबुल्लाह जादरान ने 20 और मोहम्मद नबी ने 12 रन बनाए।

आयरलैंड के लिए पीटर चेज ने 35 रन पर तीन विकेट, बोएड रेंकिंन ने 14 रन पर दो विकेट जबकि सिमी सिंह, जुशुआ लिटल और जॉर्ज डॉकरैल ने एक-एक विकेट लिए।

The post ब्रेडी टी-20 : अफगानिस्तान ने आयरलैंड से जीती सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.